गारू प्रखंड के डेढ़गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर पानी की समस्या से मिड-डे मील पर संकट

गारू प्रखंड के डेढ़गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर पानी की समस्या से मिड-डे मील पर संकट
Views: 225
1 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

गारू प्रखंड के डेढ़गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर पानी की समस्या से मिड-डे मील पर संकट

पंकज कुमार यादव की रिपोर्ट,

गारू:- प्रखंड के अंतर्गत बारेसाढ़ पंचायत के ग्राम डेढ़गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में चापाकल नहीं होने और पानी टंकी के खराब होने के कारण पोषाहार बनाने में तथा पेयजल इंतजाम करने में केंद्र की सेविका को भारी परेशानी हो रही है। सरकार द्वारा पानी टंकी तो गढ़वाई गई थी, लेकिन खराब होने के बाद से उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

पानी की कमी के कारण छोटे-छोटे बच्चों के पोषक आहार बनाने और पेयजल की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी कई बार दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

गारू प्रखंड के डेढ़गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर पानी की समस्या से मिड-डे मील पर संकट

ग्रामीणों और आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग है कि जल्द से जल्द पानी टंकी की मरम्मत कराई जाए और चापाकल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि मिड-डे मील योजना सुचारू रूप से संचालित हो सके और बच्चों को समय पर पोषक आहार मिल सके।

Loading

गारू प्रखंड के डेढ़गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर पानी की समस्या से मिड-डे मील पर संकट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment