बोकारो में बेखौफ चेन स्नैचर:लक्ष्मी मार्केट में महिला से चेन छीनी, दूसरे दिन भी वारदात

बोकारो में बेखौफ चेन स्नैचर:लक्ष्मी मार्केट में महिला से चेन छीनी, दूसरे दिन भी वारदात
Views: 15
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
बोकारो में बेखौफ चेन स्नैचर:लक्ष्मी मार्केट में महिला से चेन छीनी, दूसरे दिन भी वारदात

बोकारो। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सेक्टर 4 थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी मार्केट में सोमवार को लगातार दूसरे दिन स्नैचिंग की घटना सामने आई, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गोमिया की रहने वाली कनक लता सिन्हा अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने के लिए बोकारो आई थीं। इसी दौरान लक्ष्मी मार्केट में खरीदारी करते समय बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 4 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले रविवार को सेक्टर 2 क्षेत्र में भी दोपहर करीब 2:30 बजे एक व्यक्ति के गले से चेन छीनने की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने की मांग की है। वहीं, सेक्टर 4 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment