राज्य स्थापना दिवस: डीडीसी व नगर आयुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राज्य स्थापना दिवस: डीडीसी व नगर आयुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Views: 184
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second
राज्य स्थापना दिवस: डीडीसी व नगर आयुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पलामू:- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित धरती आबा की प्रतिमा पर जिले के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद व मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने माल्यार्पण क़िया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अहमद ने कहा कि आज का यह दिन पूरे राज्य के लिए गौरव का दिन है।आज ही भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था और इसी दिन से झारखंड राज्य अस्तित्व में आया था।उन्होंने कहा कि राज्य व जिले की खुशहाली एवं सम्पूर्ण विकास के लिये सबकी सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि समाहरणालय सहित अन्य भवनों पर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विद्युत साज-सज्जा किया जायेगा।इसी तरह नगर आयुक्त श्री हुसैन ने भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।

इसी क्रम में सामान्य शाखा प्रभारी रश्मि रंजन,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार,एनडीसी विक्रम आनंद,समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment