तेजस्वी यादव ने अनंत प्रताप देव को पहनाया विजय श्री का माला

तेजस्वी यादव ने अनंत प्रताप देव को पहनाया विजय श्री का माला
Views: 344
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second
तेजस्वी यादव ने अनंत प्रताप देव को पहनाया विजय श्री का माला

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। भवनाथपुर से महागठबंधन प्रत्याशी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के पक्ष में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भवनाथपुर प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में आम सभा की। लोगों से 13 नवंबर को जेएमएम प्रत्याशी अनंत प्रताप देव को तीर धनुष चुनाव चिन्ह पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान स्थिति में सभी जाति धर्म के लोग एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने और विकास पुरुष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सहयोग करें। हेमंत सोरेन का काम बहुत ही सराहनीय रहा है। हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना हर बेटी बहू को देकर बहुत ही प्रसंसनीय काम किया है। यह राशि दिसंबर से ढाई हजार रुपए हो जाएगी।

हेमंत सोरेन ने बकाया बिजली बिल माफ किया और 200 यूनिट तक बिजली फ्री कर दिया। गठबंधन सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया। जनहित में उन्होंने कई कार्य किया है। तेजस्वी यादव ने मंच पर से जनता से आशीर्वाद मांगा। जनता से पूछकर विजय श्री का माला अनंत प्रताप देव को गले में पहना दिया।

इसके पूर्व प्रत्याशी अनंत प्रताप देव ने कहा कि भवनाथपुर के टाउनशिप में लगभग 4000 जमीन खाली पड़ी हुई है। यहां कल कारखाने की स्थापना होनी चाहिए, ताकि वहां के लोगों को रोजगार मिल सके।

सभा को मुकेश साहनी, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, दीपक प्रताप देव,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिलाउपाध्यक्ष लल्लू राम, ब्रजेश कुमार सिंह, केपी यादव, अभय पांडेय, दीपक वर्मा सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।

Loading

तेजस्वी यादव ने अनंत प्रताप देव को पहनाया विजय श्री का माला

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment