सतबरवा:पलामू किला मेला में दो दिवसीय जतरा मेला का आयोजन,उमड़ा जन सैलाब

सतबरवा:पलामू किला मेला में दो दिवसीय जतरा मेला का आयोजन,उमड़ा जन सैलाब
Views: 150
1 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
सतबरवा:पलामू किला मेला में दो दिवसीय जतरा मेला का आयोजन,उमड़ा जन सैलाब

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट –

सतबरवा:पलामू किला मेला में दो दिवसीय जतरा मेला का आयोजन,उमड़ा जन सैलाब

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजा मेदिनीराय स्थान फुलवरिया पलामू किला में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया।

मेला देखने आए विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों ने राजा मेदिनीराय के किए हुए कार्य और उनके द्वारा बनाए गए अदभुत प्रकार के किले को देखकर सभी ने गौरवान्वित महसूस किया।

वहीं पर कुछ दर्शकों ने बताया कि यह पलामू किला मेला देखने लायक है, जो वर्ष में एक ही बार लगता है।यह मेला छठ पूजा पारण के बाद दो दिवसीय आयोजन किया जाता है। इसमें हम सभी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।यहां का दृश्य भी मनोरम दृश्य है।

वहीं पर मेले में आए हुए लोगों ने विभिन्न प्रकार के समान की खरीद बिक्री करते हुए नजर आए। कुल्हाड़ी,तलवार, कुदाल सहित लोहे से बने वस्तुएं अन्य प्रकार की खरीद बिक्री की जाती हैं। दूसरी और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री सहित झूला,ब्रेक डांस रेलगाड़ी सहित अन्य प्रकार की खेलों की व्यवस्था की गई थी। मेले में राजा मेदनी राय के वंशजों स्थानीय लोगों के द्वारा तरह-तरह से गीत -संगीत भी प्रस्तुत किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment