गढ़वा:बिशुनपुरा में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

गढ़वा:बिशुनपुरा में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
Views: 142
2 0
Read Time:2 Minute, 17 Second
गढ़वा:बिशुनपुरा में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट-

बिशुनपुरा (गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड के बिशुनपुरा पंचायत एवं अमहर पंचायत के सैकड़ो युवाओं ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा में शामिल होने वालों की तांता लगी हुई है।ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा भवनाथपुर ही भाजपा के साथ चल पड़ा है।

वहीं 200 से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसमें मुख्य रूप से बिशुनपुरा प्रखंड के भाजपा मंडल प्रभारी राजन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा विश्वकर्मा की उपस्थिति में सभी युवा लोगों को माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी का सदस्यता ग्रहण करने पर जोरदार स्वागत किया गया।

सभी ने हर हाल में भवनाथपुर के विकाश की गति को बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय भानु प्रताप शाही जी को जिताने का संकल्प लिया। वही युवाओं ने कहा की विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा भवनाथपुर में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों से जनता काफी खुश है। सभी ने पहले से ही कमल का फूल छाप पर वोट देकर भारतीय जनता पार्टी के योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी भानु प्रताप शाही को जिताने का मन बना चुकी है।

इस बार पुनः विधायक भानु प्रताप शाही की जीत सुनिश्चित है। मौके पर भाजपा मंडल प्रभारी राजन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा विश्वकर्मा, सह संयोजक चंदन कुमार चंद्रवंशी, प्रखंड प्रवक्ता आशीष सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश प्रसाद, रंजन गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment