Views: 489
0 0
छठ महापर्व शुरु: घाघरा छठ घाट की साफ सफाई को लेकर प्रखंड प्रशासन मौन ,छठ घाटों की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में असंतोष

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

छठ महापर्व शुरु: घाघरा छठ घाट की साफ सफाई को लेकर प्रखंड प्रशासन मौन ,छठ घाटों की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में असंतोष

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट – घाघरा(गुमला):- घाघरा में छठ महापर्व के लिए घाटों की सफाई अब तक नहीं की गई है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में असंतोष उत्पन्न हो रहा है।हर वर्ष छठ पर्व को लेकर श्रद्धालु चांदनी चौक छठ मोहल्ला ब्लॉक चौक छठ घाट,पुटो रोड छठ घाट नदी के किनारे स्थित…

छठ महापर्व शुरु: घाघरा छठ घाट की साफ सफाई को लेकर प्रखंड प्रशासन मौन ,छठ घाटों की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में असंतोष
Read Time:3 Minute, 7 Second
छठ महापर्व शुरु: घाघरा छठ घाट की साफ सफाई को लेकर प्रखंड प्रशासन मौन ,छठ घाटों की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में असंतोष

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट –

छठ महापर्व शुरु: घाघरा छठ घाट की साफ सफाई को लेकर प्रखंड प्रशासन मौन ,छठ घाटों की सफाई न होने से श्रद्धालुओं में असंतोष

घाघरा(गुमला):- घाघरा में छठ महापर्व के लिए घाटों की सफाई अब तक नहीं की गई है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में असंतोष उत्पन्न हो रहा है।हर वर्ष छठ पर्व को लेकर श्रद्धालु चांदनी चौक छठ मोहल्ला ब्लॉक चौक छठ घाट,पुटो रोड छठ घाट नदी के किनारे स्थित घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।श्रद्धालु इस पर्व को उल्लास और भक्ति के साथ मनाते हैं, लेकिन इस बार प्रखंड प्रशासन सफाई की अनदेखी ने उनकी आस्था को प्रभावित किया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रखंड प्रशासन द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उनका मानना है कि छठ घाट की साफ-सफाई और पवित्रता अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पर्व श्रद्धालुओं के लिए केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है।

श्रद्धालुओं का यह भी कहना है कि प्रखंड प्रशासन को इस पर्व के मद्देनजर घाटों की सफाई का कार्य समय पर पूरा करना चाहिए था। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो इसे श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ माना जाएगा।

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह जल्दी से जल्दी घाटों की सफाई सुनिश्चित करे, ताकि वे इस महत्वपूर्ण पर्व को खुशी और श्रद्धा के साथ मना सकें।

घाघरा प्रखंड के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और घाटों की सफाई की जाएगी, ताकि छठ पर्व का आयोजन पवित्रता और शांति के साथ हो सके। इस तरह के धार्मिक पर्वों के दौरान साफ-सफाई को प्राथमिकता देना सभी के लिए आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

विगत 3 वर्षों से प्रशासन के कोई भी सहयोग नहीं मिल रहा है :समिति

वही छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि विगत 3 वर्षों से स्थानीय प्रशासन के द्वारा छठ घाट का साफ सफाई के लिए किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।स्थानीय ग्रामीण एवं छठव्रतियों के सहयोग से छठ घाट की साफ सफाई करवाई जाती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports