Views: 745
0 0
जिले में होम वोटिंग प्रारंभ,85 वर्ष से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर पर ही कराया जा रहा मतदान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जिले में होम वोटिंग प्रारंभ,85 वर्ष से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर पर ही कराया जा रहा मतदान

मेदिनीनगर (पलामू):-पलामू जिले के सभी पांचों विधानसभा सीट के लिये आज से मतदान प्रारंभ हो गया।यह मतदान होम वोटिंग व सुविधा केंद्र से कराया जा रहा है।यह मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जा रहा है।जिले के वैसे मतदाता जिनकी उम्र 85 से अधिक है उन्हें उनके घर पर ही मतदान कराया जा रहा है।इसी तरह…

जिले में होम वोटिंग प्रारंभ,85 वर्ष से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर पर ही कराया जा रहा मतदान
Read Time:2 Minute, 56 Second
जिले में होम वोटिंग प्रारंभ,85 वर्ष से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर पर ही कराया जा रहा मतदान

मेदिनीनगर (पलामू):-पलामू जिले के सभी पांचों विधानसभा सीट के लिये आज से मतदान प्रारंभ हो गया।यह मतदान होम वोटिंग व सुविधा केंद्र से कराया जा रहा है।यह मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जा रहा है।जिले के वैसे मतदाता जिनकी उम्र 85 से अधिक है उन्हें उनके घर पर ही मतदान कराया जा रहा है।इसी तरह दिव्यांग मतदाता जिन्होंने फॉर्म 12 डी भरा था उन्हें भी उनके घर पर ही मतदान कराया जा रहा है।

3 से 11 नवंबर तक विभिन्न चरणों मे मतदान करवाया जायेगा

जिले में होम वोटिंग प्रारंभ,85 वर्ष से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर पर ही कराया जा रहा मतदान

आज प्रारंभ हुए होम वोटिंग के लिये अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था,यह सभी टीम पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेट के साथ पोस्टल बैलेट व अन्य मतदान सामग्री लेकर स्थानीय बीएलओ के साथ संबंधित मतदाता के घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करवाया गया।यह मतदान 3 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक कराया जायेगा।जिले के कुल 785 बुज़ुर्ग मतदाता(85+) व 445 दिव्यांग मतदाताओं से उनके घर पर मतदान कराये जाने का लक्ष्य है।

नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी परिसर में भी शुरू हुआ मतदान,मतदाताओं में उत्साह

होम वोटिंग के अलावा रविवार से सुविधा केंद्र में भी वोटिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गया।नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में सुविधा केंद्र बनाया गया है जहां पांचो विधानसभा के लिये अलग-अलग मतदान कक्ष बनाया गया है।यहां निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारी व कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करवाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिले वासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

दिनांक 13 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने सभी से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में होम वोटिंग,सुविधा केंद्र पर मतदान प्रारंभ हो गया है।ऐसे में आप सबों की बारी 13 नवंबर को है,अतः अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें।

Loading

जिले में होम वोटिंग प्रारंभ,85 वर्ष से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर पर ही कराया जा रहा मतदान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports