Views: 386
0 0
टेल्को में 22 फीट ऊँची माँ काली पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

टेल्को में 22 फीट ऊँची माँ काली पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर :- टेल्को में यंग बॉयज़ क्लब द्वारा आयोजित माँ काली पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार देर शाम ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 22 फीट ऊँची माँ काली की भव्य मूर्ति और बनारस की गंगा आरती के तर्ज पर आयोजित महा आरती श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र रहा।इस अवसर…

टेल्को में 22 फीट ऊँची माँ काली पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन
Read Time:2 Minute, 32 Second
टेल्को में 22 फीट ऊँची माँ काली पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर :- टेल्को में यंग बॉयज़ क्लब द्वारा आयोजित माँ काली पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार देर शाम ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 22 फीट ऊँची माँ काली की भव्य मूर्ति और बनारस की गंगा आरती के तर्ज पर आयोजित महा आरती श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र रहा।
इस अवसर पर रघुवर दास ने नारी शक्ति को लेकर विशेष संदेश दिया और कहा, “नारी सृजन की शक्ति है, जिसके बिना समाज अधूरा है।

आज हर क्षेत्र में नारी का योगदान समाज को नई दिशा दे रहा है, और हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए।” विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स प्लांट हेड सुनील तिवारी, एचआर हेड मोहन घण्टा, आईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, समाजसेवी आस्तिक महतो ने भी उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया।


इस आयोजन में आधुनिकता को बढ़ावा देते हुए यंग बॉयज़ क्लब ने ‘डिजिटल इंडिया’ थीम पर आधारित एक वेबसाइट भी लॉन्च किया। की है। मुख्य अतिथि के हाथों वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। इस वेबसाइट पर पूजा से संबंधित सभी जानकारियाँ उपलब्ध होंगी, जिससे भक्त कहीं से भी पूजा की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। रघुवर दास ने इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम धार्मिक आयोजनों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई दिशा दे रहा है।


संरक्षक पवन सिंह, अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, महामंत्री प्रदीप राजवार, गोल्डन प्रसाद, पिंटू मिश्रा, अरविंद तिवारी, सनी सिंह, धीरज मिश्रा, मनोज, सुमित जैसवाल, अभिनव, रोहित, टीपू मिश्रा, शशि सिंह आदि ने इस आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने में कड़ी मेहनत की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports