Views: 409
0 0
लश्कर ए इस्लाम ने खैबर पख्तूनख्वा में मचाया आतंक-फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लश्कर ए इस्लाम ने खैबर पख्तूनख्वा में मचाया आतंक-फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला

पेशावर, पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हमला हुआ है।  फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हुए हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को इस…

लश्कर ए इस्लाम ने खैबर पख्तूनख्वा में मचाया आतंक-फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला
Read Time:2 Minute, 29 Second
लश्कर ए इस्लाम ने खैबर पख्तूनख्वा में मचाया आतंक-फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला

पेशावर, पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हमला हुआ है। 

फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हुए हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने ली है।

पुलिस के मुताबिक हमला रविवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले की तिराह घाटी में एफसी चेक पोस्ट पर हुआ था।लश्कर-ए-इस्लाम एक देवबंदी जिहादी आतंकवादी समूह है जो पाकिस्तान के खैबर जिले और अफगानिस्तान के पड़ोसी नांगरहार प्रांत में सक्रिय है।

इसी साल 25 अप्रैल को लश्कर-ए-इस्लाम के सरगना हाजी अकबर अफरीदी को खैबर जिले के बारा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया था। लश्कर-ए-इस्लाम अपने आतंकी गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

इस संगठन का इतिहास विभिन्न समुदायों को धमकाने और डर पैदा करने का रहा है।इस बीच यहां यह भी बता दें कि, खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी जवानों को निशाना बनाकर हमले होते रहे हैं। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला किया था। आतंकियों के इस हमले में 10 जवान मारे गए थे और तीन अन्य घायल हुए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबान इलाके में जांच चौकी पर हमले के बाद हुई मुठभेड़ में ये सभी जवान मारे गए थे। काबुल में 2021 में तालिबान की सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

Loading

लश्कर ए इस्लाम ने खैबर पख्तूनख्वा में मचाया आतंक-फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports