Views: 233
0 0
आनंद बिहारी दुबे संग डॉ अजय ने किया संयुक्त प्रेसवार्ता

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आनंद बिहारी दुबे संग डॉ अजय ने किया संयुक्त प्रेसवार्ता

जमशेदपुर:- पूर्वी जमशेदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार , कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद संयुक्त रुप से रविवार को सिदगोड़ा में पत्रकारवार्ता कर रघुवर दास पर हमला बोलें। डॉ अजय ने कहा कि रघुवर दास की बहू जब अपने पति ललित दास एवं परिवार…

आनंद बिहारी दुबे संग डॉ अजय ने किया संयुक्त प्रेसवार्ता
Read Time:2 Minute, 59 Second
आनंद बिहारी दुबे संग डॉ अजय ने किया संयुक्त प्रेसवार्ता


जमशेदपुर:- पूर्वी जमशेदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार , कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद संयुक्त रुप से रविवार को सिदगोड़ा में पत्रकारवार्ता कर रघुवर दास पर हमला बोलें।


डॉ अजय ने कहा कि रघुवर दास की बहू जब अपने पति ललित दास एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर अंकुश नहीं लगा पाई है वो जमशेदपुर पूर्वी की जनता को कैसे सुरक्षा प्रदान कर पाएगी। इसकी क्या गारंटी है ? उन्होंने कहा कि रघुवर दास के साहबजादे के कारनामों की लंबी फेहरिस्त है।


उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को ओडिशा के राज्यपाल के लाल एवं पूर्णिमा दास के पति ललित दास ने राजभवन कर्मचारी से मारपीट की। यह घटना शर्मशार करने वाला है। आगे कहा कि ललित दास के खिलाफ ओडिशा कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला.हम मानवाधिकार आयोग से भी अनुरोध करेंगे कि वह इस मामले में ओडिशा पुलिस से जल्दी जांच पूरी करने का आदेश दें। हम इसपर नजरें बनाएं हैं।

ओडिशा कांग्रेस इस मुद्दे को ओडिशा विधानसभा में भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि रघुवर के परिवार में बहुत लोग हैं जिन्होंने पूर्वी के लोगों का जीवन नरक बना दिया है. रघुवर दास के भतीजे और भाजपा नेता कमलेश साहू की गुंडागर्दी जगजाहिर है।


2023-रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू पर घर में घुसकर जबरन कागजात ले जाने का केस दर्ज किया गया.


2017 में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के छोटे भाई मूलचंद साहू पर एक सिख लड़के को थाने में पीटने का आरोप है।

ऐसे में अब जमशेदपुर की जनता को तय करना है कि वो कैसा जनप्रतिनिधि चाहते हैं। प्रेसवार्ता में मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में कोई अंतरविरोध नहीं है।

डॉ अजय कुमार की जीत पार्टी की जीत होगी । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Loading

आनंद बिहारी दुबे संग डॉ अजय ने किया संयुक्त प्रेसवार्ता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports