jharkhandLocal newspoliticsसिमरिया

इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने ससुर मंत्री सत्यानंद भोगता के साथ किया नामांकन

  • तेजस्वी यादव ने सभा को किया संबोधित, कहा-
  • लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए दबाएं लालटेन पर बटन

चतरा:- झारखंड विधानसभा आम चुनाव 13 नवंबर को होना है। जिससे लेकर चतरा अनुमंडल कार्यालय में पिछले 18 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने चतरा अनुमंडल कार्यालय पहुंची।

जहां उन्होंने अपना नामांकन पर प्रपत्र दाखिल किया। नामांकन के पूर्व प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ चतरा शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। नामांकन के मौके पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह वर्तमान प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड सरकार के निवर्तमान श्रम मंत्री सह रश्मि प्रकाश के ससुर सत्यानन्द भोगता, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला यादव सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

तत्पश्चात सदर थाना मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि अगर चतरा के गंगा यमुनी तहजीब के साथ- साथ संविधान और लोकतंत्र को बचाना है तो 13 नवम्बर को लालटेन छाप पर बटन दबाकर राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश को जिताना है।

उन्होंने कहा कि मंत्री सत्यानंद भोगता से कोई गलती हुई होगी तो उनके तरफ से मैं आप सबों से माफी मांगता हूं। मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि ना यहां कोई लोजपा है और ना कोई भोजपा इसलिए चुपचाप लालटेन छाप पर वोट देकर रश्मि प्रकाश को जिताना है।

उन्होंने कहा कि, “मुझे विश्वास है कि रश्मि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी उम्मीदवारी से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया और प्रत्याशी रश्मि प्रकाश को वोट देकर राजद के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की। जनसभा में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक सहित भारी संख्या में महिला पुरूष शामिल थे।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button