Views: 249
0 0
विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची वितरण करने का दिए निर्देश: प्रखंड विकास पदाधिकारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची वितरण करने का दिए निर्देश: प्रखंड विकास पदाधिकारी

संवादाता प्रेम कुमार साहू – घाघरा(गुमला):– गुमला जिला के घाघरा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं के बीच मतदाता उच्चता पर्ची वितरण करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायत सेवक, बी एल ओ एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित हुई…

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची वितरण करने का दिए निर्देश: प्रखंड विकास पदाधिकारी
Read Time:2 Minute, 33 Second
विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची वितरण करने का दिए निर्देश: प्रखंड विकास पदाधिकारी

संवादाता प्रेम कुमार साहू –

घाघरा(गुमला):– गुमला जिला के घाघरा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं के बीच मतदाता उच्चता पर्ची वितरण करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायत सेवक, बी एल ओ एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित हुई ।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बी एल ओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे तथा मतदाता से सिग्नेचर भी करना है ताकि पता चल सके कि कौन मतदाता बाहर है या स्थानांतरित है ।

वही मतदान बूथ केंद्रों में मूलभूत सभी सुविधा बिजली पानी शौचालय इत्यादि का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की बात कही । तथा सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ को मॉडल बूथ बनाने एवं चुनाव के समय में बूथ केंद्र से 200 मीटर की दूरी कोई भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बैठने देने तथा किसी भी राजनितिक प्रती का झंडा नहीं लगाने का निर्देश दिया ताकि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची वितरण करने का दिए निर्देश: प्रखंड विकास पदाधिकारी

वहीं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जब तक सभी मतदाता पर्ची का वितरण नहीं हो जाता तब तक प्रतिदिन अपने संबंधित क्षेत्र मैं जाकर वितरित मतदाता पर्ची का 10% का सत्यापन कर अपने-अपने रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को समर्पित करेंगे ।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार के अलावा वीपीआरओ शंकर साहू, आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर ज्योति लाल महतो, शंकर खेरवार स्वयंसेवक श्याम साहू सहित सभी पंचायत सेवक, बी एल ओ एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports