Latehar:महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Latehar:महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Views: 339
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second
Latehar:महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मनिका(लातेहार):- मनिका विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को मनिका कांग्रेस कार्यालय में दिन बुधवार को सैकड़ो की संख्या में मौजूद होकर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने रामचंद्र सिंह “मनिका विधानसभा क्षेत्र का विधायक कैसा हो रामचंद्र सिंह जैसा हो” और कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद जिंदाबाद का नारा लगाते हुए जोरदार स्वागत किया।

वही महागठबंधन के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने कहा कि महागठबंधन के सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता एक सूत्र में बंध कर एकता का परिचय दें। उन्होंने यह भी कहा की मनिका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अधूरा है जिसे हम अगले 5 साल में पूरा करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड क्षेत्र के गांव को हम शहर के रूप में देखना चाहते हैं।

Latehar:महागठबंधन प्रत्याशी रामचंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव नाराज चल रहे हैं पूछे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि मुनेश्वर उरांव को पार्टी मनाने का प्रयास कर रही है और मुनेश्वर उरांव बहुत सुलझे हुए नेता है उन्होंने बातचीत के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी मुनेश्वर उरांव को टिकट दे देती तो हम कांग्रेस पार्टी में रहकर एक सच्चे कार्यकर्ता बनकर पार्टी का कार्य करते।हालांकि मुनेश्वर उरांव को कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता मनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कल दिन गुरुवार को हमारा नामांकन है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नामांकन कार्यक्रम में भाग ले।

मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद साहू सुजीत प्रसाद साहू, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती ,कृष्ण यादव ओम प्रकाश यादव, सरयू यादव, मनोज यादव, राजेंद्र यादव संजय सिंह, उस्मान अंसारी अरुण सिंह तस्लीम अंसारी समेत सैंकड़ो की संख्या में कई लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment