पंडवा थाना प्रभारी ने गश्ति के दौरान पिकअप वाहन से अवैध शराब किया जब्त

पंडवा थाना प्रभारी ने गश्ति के दौरान पिकअप वाहन से अवैध शराब किया जब्त
Views: 171
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
पंडवा थाना प्रभारी ने गश्ति के दौरान पिकअप वाहन से अवैध शराब किया जब्त
Oplus_131104

पंडवा (पलामू):– पलामू जिले के पड़वा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से शराब बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पाटन अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की।

थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिन व रात गश्ती बढ़ा दी है।पड़वा पुलिस वन विभाग के नाका के पास गश्ती के दौरान पड़वा मोड़ के पास मेदिनीनगर के तरफ आ रहे पिकअप वाहन को संदेह के आधार पर पुलिस ने रूकने का इशारा किया। बावजूद चालक वाहन नहीं रोका।

पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो पकड़े जाने के डर से चालक पड़वा मध्य विद्यालय के पास वाहन खड़ा कर भाग गया। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि जब वाहन की जांच की गई तो वाहन में शराब की पेटी थी और शराब पर सेल फोर उत्तरप्रदेश लिखा हुआ था।

छानबीन के दौरान पाया गया कि शराब उत्तर प्रदेश से पलामू लाया जा रही थी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment