Views: 208
0 0
Palamu:-पशु तस्करों का मचा आतंक,वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कुचलने का किया प्रयास, 06 गिरफ्तार,149 पशु बरामद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Palamu:-पशु तस्करों का मचा आतंक,वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कुचलने का किया प्रयास, 06 गिरफ्तार,149 पशु बरामद

नावा बाजार/पलामू (झारखंड):- पलामू जिला के नावा बाजार थाना क्षेत्र में गश्ती दल के साथ रात्रि गश्ती में क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थे।रात्रि के करीब 01 बजे पुलिस अवर निरीक्षक बिपिन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पड़वा मोड से छतरपुर के तरफ 04 कंटेनर में अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक मवेशी को लोड कर तस्करी हेतु…

Palamu:-पशु तस्करों का मचा आतंक,वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कुचलने का किया प्रयास, 06 गिरफ्तार,149 पशु बरामद
Read Time:4 Minute, 57 Second
Palamu:-पशु तस्करों का मचा आतंक,वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कुचलने का किया प्रयास, 06 गिरफ्तार,149 पशु बरामद
कंटेनर सहित 6 गिरफ्तार

नावा बाजार/पलामू (झारखंड):- पलामू जिला के नावा बाजार थाना क्षेत्र में गश्ती दल के साथ रात्रि गश्ती में क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थे।रात्रि के करीब 01 बजे पुलिस अवर निरीक्षक बिपिन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पड़वा मोड से छतरपुर के तरफ 04 कंटेनर में अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक मवेशी को लोड कर तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही तत्काल वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पूoअ०नि० बिपिन कुमार गश्ती दल के साथ नावा बाजार थाना के सामने चेकपोस्ट पहुंचे एवं वहां से गुरजने वाली वाहनों की चेकिंग करने लगे। जॉच के क्रम में रात्रि करीब 01:30 बजे इटको मोड़ के तरफ से 04 कंटेनर तेज गति से आता हुआ दिखाई पडा, जिसे पुलिस बल के द्वारा रूकने के इशारा किया गया तो चारो कंटेनर के चालक पुलिस को हीं कुचलने का प्रयास करते हुए वाहन को और तेजी से भगाने लगे। जिससे पुलिस किसी प्रकार स्वयं को संभालते हुए बाल-बाल बची तथा पुनः चारो कंटेनर का पीछा कर नावा बाजार पावर ग्रीड के पास बड़ी गाडी के मदद से सड़क को अवरोध कर सभी कंटेनर को रोका गया।

Palamu:-पशु तस्करों का मचा आतंक,वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कुचलने का किया प्रयास, 06 गिरफ्तार,149 पशु बरामद

कंटेनर रूकते हीं उसमें सवार चालक एवं उनके साथ पुलिसबल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनमें से कुल -06 लोगो को पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया एवं 02 लोग कर भाग निकले। पकड़े गए लोगो से बारी-बारी से नाम-पता पुछने पर उन्होंने अपना-अपना नाम क्रमश:

1. कंटेनर संo- JH08 5301 के चालक मो० वसीम अंसारी,उम्र- करीब 30 वर्ष, पिता – इसहाक अंसारी, ग्राम- लेंजवा ,थाना हंटरगंज ,जिला चतरा,

2. कंटेनर नं0 – JHO7K O429 के चालक मो० समीम, उम्र करीब 32 वर्ष,पिता- जमालूद्दीन ,ग्राम – अकोनाबेदा पो- शेरघाटी ,थाना आमस, जिला गया, बिहार

3. कंटेनर नं०- JH07K 0429 के खलासी-सूुदीन अंसारी, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता – मो0 अफजल अंसारी ,ग्राम – लोरंगे ,थाना- पुसो, जिला गुमला

4.कंटेनर नंo- NLO1L 1545 के चालक बिलाल साह, उम्र करीब 30 वर्ष , पिता – अकबर साह, ग्राम – ताहरपूर, थाना- मैंनाठेर,जिला- मुरादाबाद, उ0प्र०

5. कंटेनर नं0-NG1L 1545 के खलासी मो0 सुमान, उम्र- करीब 27 वर्ष ,पिता- मो0 फारूख,ग्राम – ताहरपुर ,पो०- मुरेर ,थाना- मैंनाठेर, जिला – मुरादाबाद, उ0प्र०,

6. कंटेनर नं0-HO&J 7263 के चालक मो0 वजीर ,उम्र करीब 27 वर्ष , पिता – मो0 जाहीद ,ग्राम – गजवा ,थाना- प्रतापपुर, जिला- चतरा बताए तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम- 7.कंटेनर नं0- JHO7K O429 के उपचालक सफीक अंसारी, पिता – साकीर अंसारी,सा० लोहनजारा, थाना – पूसो ,जिला – गुमला एवं

8. कंटेनर सं०-JH08U 5301 के खलासी पिंट् अंसारी उर्फ सरफराज अंसारी, पता – लोहरदगा बताया गया। उक्त चारो कंटेनर की जॉच पड़ताल करने पर चारो कंटेनर से कुल-149 मवेशी (भैस-भैंसा) को विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़े गए सभी 06 लोगो को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

नावा बाजार पुलिस ने 04 कंटेनर, 05 मोबाईल एवं 149 मवेशी को जप्त कर अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल सद्स्य पु०अ०नि० बिपिन कुमार, नावा बाजार थाना, हव0 रंजीत सिंह, आO-151 सुरेश सिंह,आO-1559 कुन्दन विश्वकर्मा,आO-1569 गणेश यादव,आO-1216 अजय कुमार,चालक आर0-695 गौतम कुमार सिंह शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports