Views: 139
0 0
जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दलों का लोकसभा में हंगामा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दलों का लोकसभा में हंगामा

नई दिल्ली:– (आरएनएस)। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने बुधवार को जाति जनगणना करवाने के लिए लोकसभा में जोरदार हंगामा और नारेबाजी की।विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही को चलाने का प्रयास किया। लेकिन विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा वेल में आकर तख्तियां लहराने के…

जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दलों का लोकसभा में हंगामा
Read Time:2 Minute, 46 Second
जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दलों का लोकसभा में हंगामा

नई दिल्ली:– (आरएनएस)। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने बुधवार को जाति जनगणना करवाने के लिए लोकसभा में जोरदार हंगामा और नारेबाजी की।
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही को चलाने का प्रयास किया। लेकिन विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा वेल में आकर तख्तियां लहराने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की तरफ से पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की लेकिन जाति जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।


नारेबाजी करते हुए हुए विपक्षी सांसद वेल में भी आ गए। वो लगातार सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे, जाति जनगणना की मांग करते रहे और माफी मांगने की भी मांग करते रहे।
विपक्षी सांसदों के हंगामे पर सवाल खड़ा करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सुबह शाम जाति की बात करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस यहां जाति पूछने पर सवाल खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सेना का अपमान करने, लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में हिंसा और अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सदन नियमों से ही चलेगा।
लोकसभा स्पीकर ने भी सदन में नियोजित बाधा डालने के लिए विपक्षी सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि बीएसी की बैठक में यह तय हुआ था कि सदन में कोई भी तख्तियां नहीं लहराएगा। यह गलत है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही को बाधित करना चाहते हैं। यह कहते हुए उन्होंने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
००

Loading

जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दलों का लोकसभा में हंगामा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports