पलामू उपायुक्त ने स्कूल रुआर जागरूकता रथ को दिखायी हरि झंडी

पलामू उपायुक्त ने स्कूल रुआर जागरूकता रथ को दिखायी हरि झंडी
Views: 193
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
पलामू उपायुक्त ने स्कूल रुआर जागरूकता रथ को दिखायी हरि झंडी
पलामू उपायुक्त ने स्कूल रुआर जागरूकता रथ को दिखायी हरि झंडी

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से स्कूल रुआर 2024 कार्यक्रम अंतर्गत तीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न टोलों,गांवों एवं विद्यालयों में जाकर विद्यालय में नामांकन हेतु सरकार का संदेश प्रसारित करेगा।विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षावार उतीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में नामांकन का कार्य 15 जुलाई से 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही सभी विद्यालय ड्रॉपआउट एवं और अनामांकित बच्चों का नामांकन 31 जुलाई तक करा लेने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि जिले में ड्रापआउट एवं अनामांकित बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाने व शिक्षा के मुख्यधारा से बच्चों को जोड़ने को लेकर सहयोग करें।उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर पूर्व में स्कूलों में भी अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा समेत शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment