डीसी के निर्देश पर डीडीसी पहुंचे कल्याण कार्यालय,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कम आ रहे हैं आवेदनों की समीक्षा की

डीसी के निर्देश पर डीडीसी पहुंचे कल्याण कार्यालय,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कम आ रहे हैं आवेदनों की समीक्षा की
Views: 182
0 0
Read Time:3 Minute, 46 Second
डीसी के निर्देश पर डीडीसी पहुंचे कल्याण कार्यालय,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कम आ रहे हैं आवेदनों की समीक्षा की

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद जिला कल्याण कार्यलय पहुंचे।यहां उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू व अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि वित्तवर्ष 2024-25 अंतर्गत अबतक मात्र 537 ही आवेदन प्राप्त हुए है यह चिंता का विषय है।उन्होंने कल्याण पदाधिकारी से ऑनलाइन रूप से आवेदन कम क्यों आ रहें हैं इससे संबंधित प्रत्येक बिंदु पर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये।

18,19 व 20 जुलाई को पूरे जिले में लगाया जायेगा विशेष शिविर।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऑनलाइन माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा युवा आवेदन कर पायें इसे लेकर जिले के सभी 21 प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविर में संबंधित बीडीओ,ब्लॉक कल्याण पदाधिकारी, समेत अन्य लोग पूरे उपकरण के साथ उपस्थित रहेंगे।शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों को ऑन स्पॉट एंट्री किया जायेगा।सभी शिविरों का प्रतिदिन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी निरीक्षण करेंगे।वहीं प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों का समेकित रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याण पदाधिकारी को सौंपेंगे।विदित हो कि इस योजना के तहत विभिन्न वर्ग के लोगों को व्यवसाय शुरू करने हेतु सरकार के तरफ से ऋण उपलब्ध कराया जाता है।प्रखंड में आयोजित हो रहे विशेष शिविर को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में जो कोई भी योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं वे अपने साथ आधार कार्ड,पैन कार्ड,जाति,आवासीय,व आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, सरकारी नौकरी में नहीं होने का शपथ पत्र लेकर पहुंचे ताकि ऑन स्पॉट एंट्री कराया जा सके।उन्होंने कहा कि अगर कोई वाहन लेने को लेकर इच्छुक है तो वे वाहन का अद्यतन कोटेशन के साथ आएं।

जिले के बेरोजगार युवक-यूतियों के लिए सुनहरा अवसर,शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील।इस संबंध में उपायुक्त श्री रंजन ने जिले के युवाओं से शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि 18,19,व 20 जुलाई को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत शिविर लगाया जाएगा।ऐसे में अगर किसी के पास ज़रूरी दस्तावेज नहीं भी है तो उसके लिये आवेदन कर दस्तावेज जारी होने के बाद आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment