Views: 210
0 0
विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला शुरू

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला शुरू

लातेहार:- सदर अस्पताल परिसर परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरूवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला ऑनलाईन शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने द्वारा किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा पूनम देवी शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम…

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला शुरू
Read Time:3 Minute, 0 Second
विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला शुरू


लातेहार:- सदर अस्पताल परिसर परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरूवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला ऑनलाईन शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने द्वारा किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा पूनम देवी शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम देवी ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से भारत दुनिया मे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, जो एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी लगभग आठ अरब से ज्यादा होने के कारण इसका नकारात्मक प्रभाव दुनिया भर में पर्यावरण पर तेजी से पड़ रहा है एवं पर्यावरण में हो रहे इस बदलाव को रोकने, लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत ही जरूरी है।

वहीं सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस का प्रारंभ 11 जुलाई 1989 से किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य एक दिन पूरा विश्व की स्थायी जनसंख्या को प्राप्त कर सकें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के विरुद्ध प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाकर जनसंख्या विस्फोट के कारण हो रहें परेशानी से आमजनों को अवगत कराएं। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा द्वारा पांच नव विवाहिता जोड़ी के बीच नई पहल कीट का वितरण किया गया । जबकि सिविल सर्जन ने सहिया और एएनम दीदी के बीच बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अंत में 6 महिलाओं ने बांध्याकरण के लिए निबंधन कराया।

मौके पर सुनील उरांव, एमवाईसी ,डॉ विवेक विद्यार्थी, डीपीएम गौरव कुमार, स्टेट कॉडिनेटर मुनीर अहमद, मोहित सिंह,वेद प्रकाश समेत कई लोग मौजूद थे।

Loading

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला शुरू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed