Views: 599
0 0
उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

संवाददातालातेहार :जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान में उपायुक्त ने बताया कि द्वितीय मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 01 जुलाई, 2024 को अर्हता…

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Read Time:3 Minute, 8 Second
उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक


संवाददाता
लातेहार :जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान में उपायुक्त ने बताया कि द्वितीय मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 01 जुलाई, 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचि का विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

साथ ही बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा एवं छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण, ईपीक का सत्यापन, ब्लैक एंड व्हाइट इमेज वाले पहचान करना आदि कार्य सर्वेक्षण किया जा रहा है।इसके अलावा बैठक के दौरान बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट का कार्य किया जाना है।

साथ 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र को चिन्हित करने के अलावा मतदान केंद्र जर्जर हो गया है तो उसके लिए सुविधायुक्त स्थल का चयन करने से जुड़ी जानकारियों से सभी को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात सभी राजनीतिक दलों ने मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर विचार-विमर्श करते हुए मतदान केंद्रों के स्थल/ भवन परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, संशोधन के पश्चात प्रारूप मतदान केंद्र की सूची पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

साथ ही आपत्ति और सुझाव को लेकर राजनीतिक दलों को ससमय प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि प्राप्त आपत्ति, सुझाव पर जांच एवं निस्तार कर संशोधन के साथ अनुमोदन के लिए भेजा जा सके। आगे उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की बात कहीं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार असुविधा न हो।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार कौशल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी चंदन, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और री-अरेंजमेंट को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports