Views: 193
0 0
उपायुक्त ने जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक कर दिए कई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक कर दिए कई

संवाददातालातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग /जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों की समीक्षात्मक बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को त्वरित…

उपायुक्त ने जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक कर दिए कई
Read Time:3 Minute, 33 Second
उपायुक्त ने जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक कर दिए कई


संवाददाता
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग /जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों की समीक्षात्मक बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करना ही जनता दरबार का उद्देश्य है। जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें एवं शिकायत के निष्पादन की सूचना शिकायतकर्ता को मिले, ताकि लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बनी रहे।उप विकास आयुक्त कार्यालय से संबंधित आये शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित मामलों की जानकारी ली एवं शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिए।जिला योजना कार्यालय, डीएमएफटी से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के निष्पादन की सूची बनाकर देने का निदेश दिया।

महुआडांड़ अनुमंडल स्तर पर लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ को निर्देशित करते हुए कहा कि मामला किस स्तर से लंबित है इसकी जानकारी रिपोर्ट दें। प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के क्रम में प्राप्त शिकायतों और उनके निष्पादन की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का उपायुक्त ने जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग को निर्देश दिया गया कि जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं का निष्पादन यथाशीघ्र की जाए।

साथ ही लंबित पड़े मामले जिनका निष्पादन हो गया है उनको संचिका सूची से बाहर किया जाए।बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार कौशल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ रतन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्रेयांश , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त ने जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक कर दिए कई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports