घनी आबादी के बीच डोरंडा में अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, कोई हताहत नहीं

घनी आबादी के बीच डोरंडा में अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, कोई हताहत नहीं
Views: 299
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

अजीत कुमार की रिपोर्ट ,

घनी आबादी के बीच डोरंडा में अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, कोई हताहत नहीं

राँची:- राजधानी राँची के डोरंडा में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाई है। बुधवार शाम के करीब 6.30 बजे अपराधियों ने धोबी मोहल्ला के पास ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुँचकर छानबीन की है। साथ धोबी मोहल्ला पहुंचे।स्थानीय लोगों के अनुसार गोली एक महिला के ऊपर चलाया गया है।हालांकि गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगा है।पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है।वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई है।


दरअसल मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मुहल्ला का है।देर शाम साढ़े छह बजे पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों में नोक झोंक हो गई।देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने हथियार निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी।गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया।साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस को आता देख अपराधी भाग निकले है।गोली बारी की घटना के बाद एक पक्ष से डोरंडा थाना में गोलीबारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इधर सूत्रों से जानकारी के अनुसार,गोलीबारी की घटना को अंजाम अली गैंग के आरिफ सहित अन्य अपराधियों ने जमीन को लेकर गोलीबारी की है।इस सम्बंध में एक महिला ने थाना में लिखित आवेदन दी है।पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ला में वर्चस्व को लेकर गोली चली थी। जिसमें 9 साल के बच्चे के पैर में गोली लगी थी।

Loading

घनी आबादी के बीच डोरंडा में अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, कोई हताहत नहीं

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment