Views: 255
0 0
आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त गरिमा सिंह

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त गरिमा सिंह

लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को…

आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त गरिमा सिंह
Read Time:2 Minute, 57 Second

आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त गरिमा सिंह


  • भू-राजस्व, दाखिल-खारिज,भूमि सीमांकन, की समीक्षा कर ससमय कार्यों का निष्पादित करने का दिया गया निर्देश…

लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त गरिमा सिंह

बैठक में उपायुक्त के द्वारा, भु-लगान, दाखिल-खारीज, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यो की समीक्षा कर सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का उचित कारणों के साथ ससमय समाधान कराएं। साथ ही वैसे आवेदन जिसमें कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करें।
बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिए। साथ ही राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने व शेष लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। राजस्व संग्रहण में लक्ष्य के विरुद्ध शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने को कहा।

बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार कौशल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता उदय कुमार, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, अन्य संबंधित पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को करें पूरा : उपायुक्त गरिमा सिंह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports