Views: 174
0 0
BJP नेताओं ने चुनाव के परिणाम पर जताई खुशी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

बाबूलाल मरांडी समेत तमाम BJP नेताओं ने चुनाव के परिणाम पर जताई खुशी

रांची। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश शिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है।मरांडी ने कहा कि भारत के…

बाबूलाल मरांडी समेत तमाम BJP नेताओं ने चुनाव के परिणाम पर जताई खुशी
Read Time:3 Minute, 39 Second
बाबूलाल मरांडी समेत तमाम BJP नेताओं ने चुनाव के परिणाम पर जताई खुशी

रांची। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश शिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है।मरांडी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राजनेता हैं, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश फिर एक बार मोदी सरकार के लिए है। झारखंड की जनता ने मां भारती के चरणो में फल और फूल दोनों अर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई देते हुए कहा कि जनता ने आइएनडीआइए गठबंधन के षड्यंत्र एवं झूठ को नकारते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का स्पष्ट जनादेश एनडीए को दिया है।निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार जनता की उम्मीद और आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। तेजी के साथ विकसित भारत का अवसर मिलना यह जनता के प्यार एवं स्नेह से ही संभव है।प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में भी एन डी ए की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित प्रदेश बनाएंगे।बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में भानु प्रताप शाही, आरती कुजूर,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, दीपक बंका,हेमंत दास, सुमन कुमार, मनोज सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार राय, सरोज सिंह,सुनीता सिंह ,नवीन जायसवाल,आरती सिंह,शशांक राज,पवन साहू,अनवर हयात,शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाह देव, अविनेश कुमार,राफिया नाज,योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक,राहुल अवस्थी,राजीव रंजन मिश्रा,शोभा यादव,वरुण साहू,सूरज चौरसिया,पंकज सिन्हा,तारिकसंकल्प पूरा होगा।रितेश तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

Loading

बाबूलाल मरांडी समेत तमाम BJP नेताओं ने चुनाव के परिणाम पर जताई खुशी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports