Views: 383
0 0
(पटना)बीजेपी का बड़ा एक्शन: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी और अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से किया निष्कासित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

(पटना)बीजेपी का बड़ा एक्शन: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी और अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से किया निष्कासित

पटना ,(आरएनएस)। बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को भाजपा ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया है। पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा गया…

(पटना)बीजेपी का बड़ा एक्शन: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी और अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से किया निष्कासित
Read Time:2 Minute, 2 Second
(पटना)बीजेपी का बड़ा एक्शन: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी और अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से किया निष्कासित

पटना ,(आरएनएस)। बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को भाजपा ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया है। पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है।
पत्र में कहा गया है कि दल विरोधी इस कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। कई दिनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी उन्हें निष्कासित कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि एनडीए की ओर से काराकाट संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं जिनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी भाकपा माले के राजाराम सिंह से माना जा रहा है। अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया। इसके बाद वे काराकाट क्षेत्र से बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे।

Loading

(पटना)बीजेपी का बड़ा एक्शन: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी और अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से किया निष्कासित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports