Views: 177
0 0
आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।

जामा दुमका:-इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा में उधमिता विकास कार्यक्रम के तहत छः दिवसीय शॉप कीपर प्रशिक्षण का समापन आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार…

आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।
Read Time:2 Minute, 30 Second
आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।


जामा दुमका:-इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा में उधमिता विकास कार्यक्रम के तहत छः दिवसीय शॉप कीपर प्रशिक्षण का समापन आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब महिलाएं समूह के माध्यम से लघु स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। इसके लिए विभिन्न बैंकों से ऋण व सरकारी अनुदान सहायता प्रदान की जा रही है। इस दौरान समूहों से जुड़ी एक एक शॉप कीपर महिलाओं को नियम एवं प्रतिवेदन लेखन, तराजू, सामग्री,रजिस्टर बचत से संबंधित नियम एवं समूह के लिए जरूरी सामान खरीदने और उसे रखने का नियम बनाना, दुकानों की साफ सफाई एवं बैंक से लेन-देन के नियम आदि के बारे में बताया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को समूह में आनेवाली समस्या और निदान की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में आरसेटी के कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार ने बताया कि इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा दुमका में आने वाले दिनों में मुर्गी पालन, ब्यूटी पार्लर,अगरबत्ती निर्माण,मोबाइल रिपेयरिंग, जूट के उत्पाद आदि का भी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं जिनकी आयु 18 से 45 तक है वे जामा आरसेटी में आकर अपना पंजीयन करवा सकते है । इस मौक़े पर आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा,अमरदीप कुमार कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, मनोज कुमार सिंह, एवं संजय सोरेन उपस्थित थे।

Loading

आरसेटी में सखी मंडल की महिलाओं को दिया गया शॉप कीपर का प्रशिक्षण।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports