Views: 197
0 0
खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी बूथो पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी बूथो पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान

धनंजय कुमार की रिपोर्ट,‌‌खरौंधी (‌गढ़वा)प्रखंड अंतर्गत ‌ ‌‌सभी ‌बुथो पर राजी से लेकर कूपा तक मतदाताओं ने सुबह 7:00 से लेकर 5:00 बजे तक कतार में लगकर ऐसी चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी में मतदान करते दिखे । मतदाता मतदान करते हुए खुश नजर आए तो प्रखंड के भाग संख्या 28 एवं 29 में वोटर…

खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी बूथो पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान
Read Time:2 Minute, 57 Second
खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी बूथो पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान

धनंजय कुमार की रिपोर्ट,
‌‌
खरौंधी (‌गढ़वा)प्रखंड अंतर्गत ‌ ‌‌सभी ‌बुथो पर राजी से लेकर कूपा तक मतदाताओं ने सुबह 7:00 से लेकर 5:00 बजे तक कतार में लगकर ऐसी चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी में मतदान करते दिखे । मतदाता मतदान करते हुए खुश नजर आए तो प्रखंड के भाग संख्या 28 एवं 29 में वोटर लिस्ट में नाम कट जाने के कारण कई मतदाता आक्रोशित नजर आए और निराश होकर बिना मतदान किए घर लौट गए । आखिर किस कारण से इनका नाम हटाया गया कुछ पता नहीं है जबकि यह मतदाता पूर्व में त्रिस्तरीय चुनाव में मत दिए थे, पूर्व में भी यह मतदान करते आए हैं ऐसी कौन सी कारण हुई की उसे इस बार मतदाता सूची से बगैर सूचना के नाम हटाया गया यह काफी चिंता का विषय है| बी एल ओ से पूछेने पर संतोषजनक उतर नहीं दिया गया है कहीं ना कहीं इन्हीं के कमी के कारण वोटर लिस्ट से नाम गायब है।

क्या कहते हैं मुखिया-

मुखिया प्रमोद राम ने बताया कि वोटर लिस्ट से नाम गायब हुआ है तो इसका जिम्मेदार शत प्रतिशत बी एल ओ दोषी है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि–

पूर्व प्रमुख सह ( जिला प्रवक्ता आजसू पार्टी) गोरखनाथ चौधरी ने कहा की मैं तत्काल बी एल ओ एवं इससे संलिप्त लोगों के के विरुद्ध जिला निर्वाचित पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करूंगा।

खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी बूथो पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान

क्या कहते हैं मतदाता-

मतदाता रुक्मिणी देवी, शिवपूजन गुप्ता, शिवकुमार चौधरी, चंद्रेश कुमार पटेल,सरिता देवी आदि अनेक मतदाता ने कहा कि हम लोग पिछले त्रिस्तरीय चुनाव में मतदान किए हैं इसके पूर्व भी हम लोग मतदान करते आए हैं लेकिन आज हम लोग बुथ से बिना मतदान किए हुए निराश जा रहे हैं यह बी एल ओ के लापरवाही के कारण हुआ है।

इसके अलावा इस गांव में लोग 18 वर्ष एवं इससे ऊपर हो गए हैं लेकिन उन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है। यहां के बी एल ओ केवल पैसा चाहिए और सरकारी पैसा लेकर हेरा फेरी करते रहते हैं मतदाता का काम नहीं करते हैं।

Loading

खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी बूथो पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports