Views: 286
0 0
 झारखंड में तेजस्वी ने भरी हुंकार:ना झुका ना झुकेगा 

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

 झारखंड में तेजस्वी ने भरी हुंकार:ना झुका ना झुकेगा 

भवनाथपुर/छतरपुर। Tejashwi Yadav राजद के स्टार प्रचारक बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।उन्होंने बुधवार को पलामू लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी ममता भुइंया के समर्थन में गढ़वा जिले के भवनाथपुर जमा दो उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित…

 झारखंड में तेजस्वी ने भरी हुंकार:ना झुका ना झुकेगा 
Read Time:3 Minute, 10 Second
 झारखंड में तेजस्वी ने भरी हुंकार:ना झुका ना झुकेगा 

भवनाथपुर/छतरपुर। Tejashwi Yadav राजद के स्टार प्रचारक बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।उन्होंने बुधवार को पलामू लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी ममता भुइंया के समर्थन में गढ़वा जिले के भवनाथपुर जमा दो उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पलामू प्रमंडल में उद्योग स्थापित कर बेरोजगारी दूर करने का वादा करते हुए कहा कि केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनी तो भवनाथपुर में सेल की खाली पड़ी चार हजार एकड़ जमीन पर उद्योग स्थापित किया जाएगा। आइएनडीआइए के तहत झारखंड में चुनाव लड़ने के लिए पलामू सीट राजद को मिली है।राजद प्रत्याशी ममता के पक्ष में प्रचार के लिए तेजस्वी यादव वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी के साथ पहुंचे थे। भवनाथपुर के साथ ही पलामू के छतरपुर स्थित हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोधित किया। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में जनता महंगाई, पलायन व बेरोजगारी का दंश झेल रही है।तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी का 400 पार नारा महज एक जुमला साबित होगा। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। कहा कि झूठे मुकदमे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया। मेरे खिलाफ भी 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मैं लालू प्रसाद यादव का बेटा हूं, ना लालू प्रसाद यादव झुका है और ना लालू का बेटा झुकेगा।उन्होंने कहा कि हमारे भगवान ही जेल में पैदा हुए थे। इसलिए, हम जेल से नहीं डरते। हमारी सरकार बनी तो गरीब बहनों को पढ़ाई के लिए प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि भाजपा संविधान को ही समाप्त करना चाह रही है।मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि ममता भुइयां की जीत सुनिश्चित है। मौके पर राजद प्रत्याशी ममता भुईयां, झारखंड प्रदेश राज्य अध्यक्ष संजय यादव, गौतम सागर राणा, मोहन विश्वकर्मा, राजेंद्र सिन्हा, बिट्टू पाठक आदि उपस्थित थे।

Loading

 झारखंड में तेजस्वी ने भरी हुंकार:ना झुका ना झुकेगा 

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports