Views: 269
0 0
गांडेय विधानसभा उपचुनाव में JMM ने कल्पना सोरेन को बनाया कैंडिडेट

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में JMM ने कल्पना सोरेन को बनाया कैंडिडेट

झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट पर पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उपचुनाव लड़ेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। हेमंत सोरेन के जेल जाने से पहले ही कल्पना सोरेन के राजनीति में उतरने की बात सामने आई थी। इसलिए गांडेय से जेएमएम विधायक इस्तीफा लेकर सीट खाली कराया गया…

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में JMM ने कल्पना सोरेन को बनाया कैंडिडेट
Read Time:2 Minute, 16 Second
गांडेय विधानसभा उपचुनाव में JMM ने कल्पना सोरेन को बनाया कैंडिडेट

झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट पर पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उपचुनाव लड़ेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

हेमंत सोरेन के जेल जाने से पहले ही कल्पना सोरेन के राजनीति में उतरने की बात सामने आई थी। इसलिए गांडेय से जेएमएम विधायक इस्तीफा लेकर सीट खाली कराया गया था।लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार जेएमएम के कोटे में पांच सीटें आई हैं। पार्टी ने चार सीटों के लिए उम्मीदवार पहले की उतार चुकी है। जमशेदपुर के लिए नाम की तलाश चल रही थी। आज उसकी भी घोषणा कर दी। इस तरह जेएमएम अपने सभी पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर दी है।

निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार पार्टी ने आरक्षित लोकसभा सीट राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, दुमका और गिरिडीह लोकसभा से भी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दुमका से नलिन सोरेन‍ को उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं, गिरिडीह सीट से मथुरा प्रसाद महतो को प्रत्याशी बनाया गया है।

कल्पना लड़ेंगी गांडेय उपचुनाव

दरअसल, लैंड स्कैम मामले में जब से हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, तभी से बतौर सीएम कल्पना का नाम चल रहा था, लेकिन उनकी विधायकी को लेकर दिक्कतें आ रही थीं।जिस परेशानी का निदान डॉ. फुरकान अंसारी के गांडेय विधानसभा सीट छोड़ कर निकला। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा है। जबकि रिक्त सीट पर कल्पना सोरेन चुनाव लड़ेंगी।

Loading

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में JMM ने कल्पना सोरेन को बनाया कैंडिडेट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports