- इसका निदान दो दिन के अंदर अगर नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए विवश होंगे
प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- थाना क्षेत्र के हालमाटी, करकंजटोली एवं बाराडीह में हर घर नल जल योजना से घरों तक होने वाली जलापूर्ति विगत एक माह से ठप होने की बात कह ग्रामीण गोलबंद होने लगे हैं। उक्त दिनों गॉव के सैकड़ो ग्रामीण मंगलवार को छतिग्रस्त पाइप स्थल पर जुटे और अपनी ब्यथा सुनाते हुवे कहा कि मसरिया डैम के समीप स्थित मंदिर के पास अज्ञात वाहन से पाइप टूट गया है और इस कारण विगत 15 दिनों से सैकड़ो घरों तक पहुचने वाली पानी बंद पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी के अभाव से वे काफी परेशान है और इसका निदान दो दिनों में नदी किया जाएगा तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। इस बावत मामले की जानकारी देते हुवे पूछे जाने पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रजनीश कुमार ने कहा कि विगत चार दिन पूर्व पाइप छतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बंद है, जलापूर्ति हेतु प्रयास जारी है और दो दिनों के भीतर जलापूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।