Views: 344
0 0
गोला के कोराम्बे गाँव निवासी शंकर महतो के लापता पुत्र का बरामद हुआ शव।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

गोला के कोराम्बे गाँव निवासी शंकर महतो के लापता पुत्र का बरामद हुआ शव।

◆मृतक होली खेलने घर से निकला था,फिर वापस नहीं लौटा मृतक का फाईल फोटो गोला(रामगढ़):-गोला थाना क्षेत्र के हेंसापोड़ा पंचायत अन्तर्गत कोराम्बे गाँव निवासी शंकर महतो के 13 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के लापता होने के लगभग 40 घंटे बाद शव को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक रवि सोमवार को लगभग एक बजे…

गोला के कोराम्बे गाँव निवासी शंकर महतो के लापता पुत्र का बरामद हुआ शव।
Read Time:2 Minute, 0 Second
गोला के कोराम्बे गाँव निवासी शंकर महतो के लापता पुत्र का बरामद हुआ शव।
मृतक का फाईल फोटो

◆मृतक होली खेलने घर से निकला था,फिर वापस नहीं लौटा

मृतक का फाईल फोटो

गोला(रामगढ़):-गोला थाना क्षेत्र के हेंसापोड़ा पंचायत अन्तर्गत कोराम्बे गाँव निवासी शंकर महतो के 13 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के लापता होने के लगभग 40 घंटे बाद शव को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक रवि सोमवार को लगभग एक बजे से होली खेलने के लिए निकला था। बताया जाता है कि मृतक को मुरपा निवासी एक किशोर ने होली खेलने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। काफी समय गुजरने के बाद भी जब रवि घर नहीं लौटा तो परिजनों को काफी चिन्ता होने लगी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की तत्पश्चात थक हारकर इसकी जानकारी गोला थाने को दी। मृतक के पिता ने गिरीडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ से भी अपने पुत्र को बरामद करने की गुहार लगायी। इस संबंध में गिरीडीह सांसद ने प्रशासन से गुमशुदा बच्चे की यथाशीघ्र तलाश की अपील की। अंततः मृतक रवि का शव मुरपा स्थित कस्तुरबा आवासीय विद्यालय समीप पिछवाड़े में बरामद की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरिक्षण के लिए भेज दिया। अन्त्यपरिक्षण के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस बारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था।

Loading

गोला के कोराम्बे गाँव निवासी शंकर महतो के लापता पुत्र का बरामद हुआ शव।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports