Views: 362
1 0
खेलों इंडिया खो- खो वूमेंस लीग में मुंगेर की नौ बेटियां ने मेडल जीत कर जिला का नाम रौशन किया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

खेलों इंडिया खो- खो वूमेंस लीग में मुंगेर की नौ बेटियां ने मेडल जीत कर जिला का नाम रौशन किया

खेलों इंडिया वूमेन में भाग लेना मुंगेर के खिलाड़ियों के लिए है , गौरव की बात भारतीय खेल प्राधिकरण , स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा खो- खो एसोसिएशन ऑफ बिहार को आवंटित खेलों इंडिया ईस्ट जोन एवं नॉर्थ ईस्ट जोन महिला खो- खो लीग ( सब जूनियर एवं जूनियर ) का 19 से 21…

खेलों इंडिया खो- खो वूमेंस लीग में मुंगेर की नौ बेटियां ने मेडल जीत कर जिला का नाम रौशन किया
Read Time:6 Minute, 6 Second
खेलों इंडिया खो- खो वूमेंस लीग में मुंगेर की नौ बेटियां ने मेडल जीत कर जिला का नाम रौशन किया
  • पहली बार मुंगेर की बेटियां खेलों इंडिया खो- खो लीग में भाग लेकर जीत में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई है – हरिमोहन सिंह
  • पहली बार बिहार खो- खो टीम खेलों इंडिया में भाग ली और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की
  • मुंगेर जिला खो- खो संघ एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सहयोग से इनकी प्रशिक्षण व्यवस्था करवाई गई है

खेलों इंडिया वूमेन में भाग लेना मुंगेर के खिलाड़ियों के लिए है , गौरव की बात

भारतीय खेल प्राधिकरण , स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा खो- खो एसोसिएशन ऑफ बिहार को आवंटित खेलों इंडिया ईस्ट जोन एवं नॉर्थ ईस्ट जोन महिला खो- खो लीग ( सब जूनियर एवं जूनियर ) का 19 से 21 मार्च को स्काई विजन पब्लिक स्कूल , लखीसराय ) में
मुंगेर जिला खो- खो संघ के कुल 9 महिला खो- खो खिलाड़ियों ने भाग लेकर मेडल जीत कर प्रदेश व जिला का नाम रौशन किया। ये जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ये मुंगेर जिला के लिए बहोत ही गौरव की बात है, पहली बार खेलों इंडिया वूमेंस खो- खो लीग में बिहार की टीम सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग की वूमेंस टीम भाग ली है , जिसमें मुंगेर के प्रतिभाशाली नौ महिला खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा के बलबूते अपना स्थान पक्का करवाई है , और बिहार वूमेंस सब जूनियर एवं जूनियर खो- खो टीम को जीत दिलाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई है । सब जूनियर बिहार खो- खो टीम में मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के कल्याण टोला निवासी कारेलाल मंडल की बेटी मुस्कान कुमारी , कल्याणपुर गांव के स्वर्गीय मदन मोहन सिंह की पौत्री सह आर्मी राजकुमार की पुत्री पलक कुमारी , धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव चौहान टोला निवासी बाल्मीकि सिंह की पौत्री एवं नीरज कुमार सिंह की बेटी सलोनी कुमारी , सदर मुंगेर प्रखंड के बजरंगबली नगर नौवागढ़ी निवासी बब्लू ठाकुर की बेटी राखी कुमारी ने सिल्वर मेडल एवं वहीं जूनियर खो – खो टीम में मुंगेर सदर प्रखंड के चौखंडी निवासी संजय कुमार यादव की बेटी सानिया यादव , मनिग्राम लोटहा गांव नौवगढ़ी निवासी पंकज कुमार शर्मा की बेटी शिवानी कुमारी , बरियारपुर प्रखंड निवासी कल्यानटोला निवासी कारे लाल मंडल की बेटी पुष्पा कुमारी , सदर मुंगेर प्रखंड की महद्दीपुर नौवागढ़ी निवासी चंद्र प्रकाश ठाकुर की बेटी मुस्कान कुमारी , जमालपुर प्रखंड के गरीब नगर छोटी दौलतपुर निवासी सृष्टि कुमारी ने ब्रोंज मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रौशन किया।

खेलों इंडिया खो- खो वूमेंस लीग में मुंगेर की नौ बेटियां ने मेडल जीत कर जिला का नाम रौशन किया

मुंगेर जिला खो- खो संघ की सीनियर महिला खिलाड़ी सिमरन कुमारी को टीम मैनेजर बनाया गया था। ज्ञात हो कि मुंगेर जिला खो- खो संघ एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सहयोग से इनकी प्रशिक्षण व्यवस्था बिहार के खेलमंत्री एवं मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित अन्तर्राष्ट्रीय खो- खो खिलाड़ी हरिमोहन सिंह द्वारा करवाई जा रही है। जिला प्रशासन एवं सामाजिक स्तर से इन खिलाड़ियों के विकास हेतु सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिसकी अभी अति आवश्यकता है। सभी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। काफी कठिनाइयों का इन्हें सामना करना पड़ता है। इन महिला खो- खो खिलाड़ियों को जिला का नाम रौशन करने के लिए मुंगेर जिला खो- खो संघ के प्रेसिडेंट नीरज कुमार पप्पू , कोषाध्यक्ष कुमारी बुलबुल , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के गौरव कुमार सिंह , स्मृति कुमारी सहित सभी वरीय जिला प्रशाशन के गणमान्य पदाधिकारीगण , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पेशल ओलंपिक भारत बिहार मुंगेर चैप्टर , मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर , मुंगेर पीडब्लूडी संघ के गणमान्य पदाधिकारीगण ,राजनेताओं – समाजसेवी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

Loading

खेलों इंडिया खो- खो वूमेंस लीग में मुंगेर की नौ बेटियां ने मेडल जीत कर जिला का नाम रौशन किया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports