Views: 193
0 0
युवाओं को रोजगार देने की नहीं : राहुल गांधी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

युवाओं को रोजगार देने की नहीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली , (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार इन पदों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और युवाओं को सिर्फ धोखा दिया जा रहा…

युवाओं को रोजगार देने की नहीं : राहुल गांधी
Read Time:5 Minute, 38 Second
युवाओं को रोजगार देने की नहीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली , (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार इन पदों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और युवाओं को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है। गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार खुद कह रही है कि उसके विभिन्न विभागों में कई लाख पद खाली हैं। देश के युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने की बात करने वाली मोदी सरकार का इस दिशा में कदम नहीं उठाने से साफ हो गया है कि उनकी नियत रोजगार देने की नहीं है। उन्होंने कहा देश के युवाओं एक बात नोट कर लो। मोदी की नीयत ही रोजग़ार देने की नहीं है।
नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं। यदि संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 09 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं। महत्वपूर्ण विभागों में ही देखें तो रेलवे में 2.93 लाख गृह मंत्रालय में 1.43 लाख और रक्षा मंत्रालय में 2.64 लाख पद खाली हैं।कांग्रेस नेता ने सवाल किया क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30 प्रतिशत से अधिक पद खाली क्यों हैं। ‘झूठी गारंटियों का झोलाÓ लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री के अपने ही कार्यालय में बड़ी संख्या में अति महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं।
स्थाई नौकरी देने को बोझ मानने वाली भाजपा सरकार लगातार संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है जहां न सुरक्षा है और न सम्मान। गांधी ने कहा खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक़ हैं और हमने इन्हें भरने के लिए एक ठोस प्लान तैयार किया है। इंडिया गठबंधन का संकल्प है हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद द्वार खोल देंगे। बेरोजग़ारी के अंधेरे को चीर कर युवाओं के भाग्य का सूर्योदय होने वाला है।

(जयपुर)सनातन धर्म के संरक्षण में साधु-संतों का विशेष योगदान,यज्ञ से होती है आत्मा की शुद्धि : सीएम भजनलाल शर्मा


जयपुर , (आरएनएस)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि साधु-संतों के कारण भारतीय संस्कृति का संवर्द्धन एवं संरक्षण हुआ है। उनके विशेष योगदान से आज भारतीय संस्कृति के मूल्य विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। शर्मा रविवार को गोविंद देव जी मंदिर परिसर में बाबा बालकनाथ आश्रम द्वारा महामृत्युजंय महायज्ञ के उपलक्ष्य पर आयोजित कलश यात्रा को सम्बोधित कर रहे थे।
शर्मा ने कहा कि यज्ञ का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। यह पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रमुख माध्यम है। यज्ञ करने वाले और उसमें शामिल होने वाले व्यक्तियों की आत्मा शुद्ध हो जाती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं धार्मिक कार्यक्रमों में अग्रणी रूप से भाग लेती रही हैं और उनसे समाज के सभी वर्गों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इससे पहले शर्मा ने बाबा बालकनाथ की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। उन्होंने बस्तीनाथ जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने एक महिला के सिर पर कलश रखकर और पूजन कर यात्रा की विधिवत शुरुआत भी की।
मुख्यमंत्री ने गोविंद देव जी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने यहां छप्पन भोग झांकी के दर्शन भी किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने साथ पाकर कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक कुलदीप धनकड़ और कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

युवाओं को रोजगार देने की नहीं : राहुल गांधी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports