बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला,
गुमला:- जिला व थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव के मजदूर का मौत हिमाचल प्रदेश के शिमला में अपने रुम में संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने शव मंगवाने के लिए आज मजदूर संघ C.F.T.U.I.गुमला जिला वा झारखंड प्रदेश कार्यालय आ कर प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान से शव मंगवाने की लगाया गुहार।।युवक का नाम अरबिंद उरांव उम्र लगभग 32साल पिता तेंबा उरांव है।मां रीता देबी ने आज पुरे घटनाक्रम को ले कर मजदूर संघ सीएफ टी यु आई प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान से गुमला आ कर रजा कलौनी अहमद लैन कार्यालय में आ कर मजदूर का शव शकुशल अपने गांव लाने की लगायी है गुहार।वहीं परिजनों के अनुसार मजदूर अरबिंद उरांव रात को अपने पत्नी वा बच्चों के साथ सही सलामत सो गया था। लेकिन जब सुबह को काम पर जाने के लिए पत्नी द्वारा उठाने गयी तो पति को मृत पायी। इसका जानकारी तुरंत पत्नी ने अपने ससुराल वालों को दी।तथा कंपनी टेजन प्राइवेट लिमिटेड शिमला के मनिजर को दी।इधर कंपनी के मालिक को परिजनों द्वारा लगातार फोन कर मृतक मजदूर का शव अपने गांव भेजवाने के लिए कर रहे हैं लेकिन कंपनी के मालिक फोन नहीं उठा रहा है।इधर कंपनी के मनिजर को मृत मजदूर का शव भेजने में सहयोग मांगा गया तो मनिजर ने हिमाचल प्रदेश में ही दाह संस्कार करने की बात कहा। जब इस पूरे मामले की जानकारी मां रीता देबी ने मजदूर संघ सीएफ टी यु आई प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान को लिखित आवेदन में बताया तो प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान ने भी पुरे मामले को गंभीरता से लिया और कंपनी के मालिक को फोन किया तो बात चीत किया कंपनी टेजन प्राइवेट लिमिटेड शिमला के मालिक ने सहयोग करने की बात कहा है।शव एंबुलेंस के माध्यम से शिमला से लाया जा रहा है अगर कंपनी मृतक मजदूर के परिजनों का सहयोग नहीं करता है तो संगठन कंपनी के मालिक पर अपने हिसाब से करवाई करेगा। इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी वाट्सएप के माध्यम से गुमला श्रम अधिक्षक वा गुमला उपायुक्त महोदय को दे दिया गया है तथा परिजनों का सहयोग करने की मांग मजदूर संघ सीएफ टी यु आई के प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान ने किया है।