Views: 474
0 0
एफसी स्टार ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल ख़िताब

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

एफसी स्टार ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल ख़िताब

महेशपुर/पाकुड़ महेशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत अर्जुन दाहा के ग्राम ऊपर मुहुलबुनना में बाबा तिलकामांझी क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी,पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, प्रखंड प्रमुख पाकुड़िया कालिदास मरांडी,भाजपा जिला महामंत्री शीला रानी हेमब्रम,जिला मंत्री नरेन साह,…

एफसी स्टार ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल ख़िताब
Read Time:3 Minute, 43 Second

एफसी स्टार ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल ख़िताब

महेशपुर/पाकुड़

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत अर्जुन दाहा के ग्राम ऊपर मुहुलबुनना में बाबा तिलकामांझी क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी,पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, प्रखंड प्रमुख पाकुड़िया कालिदास मरांडी,भाजपा जिला महामंत्री शीला रानी हेमब्रम,जिला मंत्री नरेन साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भंडारी,मंडल अध्यक्ष बिरकीटी मोजेश टुडू, मुखिया डिजेन हेमब्रम,पूर्व मुखिया डेना हेमबरम,महेश्वर हेमराम वकील हेंब्रम,धानममुनी किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मंच संचालन राजेंद्र हादसा ने किया।एफसी नलहटी बनाम एफसी स्टार के बीच फाइनल मैच खेला गया।जिसमें एफसी स्टार क्लब ने एफसी नलहटी को एक गोल से हराया।

प्रतियोगिता मे विजेता को 120000 रुपया मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी एवं पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने संयुक्त रूप से सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।

एवं उपविजेता को प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी एवं अर्जुनदहा पंचायत के मुखिया डीजेन हेमबरम संयुक्त रूप से सम्मान राशि प्रदान किये।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है और जिसके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन है।आज राज्य के अंदर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।आए दिन झारखंड में की महिला असुरक्षित है। आज सरकारी दफ्तर पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।सरकार हर मोर्चे पर असफल है एवं सरकार चलाने में नाकामयाब है।हेमंत सोरेन के ऊपर जमीन घोटाला का मामला चल रहा है और राज्य में जब तक भाजपा की सरकार नहीं आएगी तब तक यहां भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा।उन्होंने कहा कि मैं आपसे निवेदन करने के लिए आया हूं,कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो यहां नौकरी की बौछार लगेगी।आपने देखा होगा की बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में झारखंड में विकास की गंगा बहती जो जीता जाता आज हम महेशपुर के बासलौई नदी पर पुल का निर्माण आदिवासी समूह द्वारा मिलकर किया था।हमारे बच्चियों को साइकिल देने का काम किया था।पूरे राज्य के अंदर में सड़को की जाल बिछा दी थी। बेरोजगार नवयुवको को नौकरी दिलाने का काम किया था।मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

Loading

एफसी स्टार ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल ख़िताब

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports