Views: 202
0 0
गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के पीएम जनमन के लाभार्थियों से माननीय प्रधानमंत्री ने की ऑनलाइन बातचीत।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के पीएम जनमन के लाभार्थियों से माननीय प्रधानमंत्री ने की ऑनलाइन बातचीत।

लाभार्थियों ने जताया प्रधान मंत्री के प्रति अपना आभार बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।गुमला: अंत्योदय मिशन के तहत, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के तहत जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2023 को विशेष रूप से कमजोर…

गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के पीएम जनमन के लाभार्थियों से माननीय प्रधानमंत्री ने की ऑनलाइन बातचीत।
Read Time:5 Minute, 6 Second
गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के पीएम जनमन के लाभार्थियों से माननीय प्रधानमंत्री ने की ऑनलाइन बातचीत।

लाभार्थियों ने जताया प्रधान मंत्री के प्रति अपना आभार

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला: अंत्योदय मिशन के तहत, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के तहत जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2023 को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए पीएम-जनमन योजना की शरुआत की गई थी। 2 माह के पूर्ण होने एवं आज देश भर के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न त्योहारों के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर 12.25 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM- JANMAN) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। माननीय प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी की।

माननीय प्रधानमंत्री के बातचीत के क्रम में उन्होंने गुमला जिले के विशनपुर प्रखंड के PVTG समुदाय तथा PM JANMAN योजना के लाभुक से भी ऑनलाइन माध्यम से सीधा संवाद किया।

गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के पीएम जनमन के लाभार्थियों से माननीय प्रधानमंत्री ने की ऑनलाइन बातचीत।

ज्ञात हो कि गुमला जिले में PM -JANMAN के तहत विशुनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के लाभुकों के बीच परस्पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहें इसके अलावा कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्री समीर उरांव , सांसद श्री सुदर्शन भगत, पूर्व मेयर रांची श्रीमती आशा लकड़ा सहित जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह सहित जिला एवं प्रखंडस्तरीय सभी वरीय अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के टूटूआपानी के PM JANMAN के लाभार्थी श्रीमती शशि किरण से माननीय प्रधानमंत्री ने बातचीत की।माननीय प्रधानमंत्री ने जिले के धरातलीय स्थिति की जानकारी ली एवं लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ के बारें में पूछा। शशि किरण ने बताया कि वह एवं उनके परिवार कृषि कार्य पर आश्रित थे ,अपने रोजगार के मार्ग को सशक्त करने हेतु वह सखी मंडल से जुड़ी एवं पीएम सम्मान निधि योजना के तहत लोन लेकर फोटो कॉपी मशीन की खरीद की एवं फोटो कॉपी करने का कार्य कर अपना रोजगार चला रहीं है। वह बताती है कि उनके ग्राम में सभी को पीएम उज्जवला योजना , जल जीवन योजना ,सड़क ,बिजली, पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना आदि के तहत लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनका गांव विकाशिलिता के मार्ग पर अग्रतर है। वे बताती हैं कि वह अपने सखी मंडल की महिलाओं के साथ पीएम कौशल विकास योजना के तहत दोना पत्तल बनाने का कार्य सिख कर नए रोजगार की भी शुरुआत करेंगी। श्रीमती शशि किरण ने जिले के PVTG समुदाय के विकास को लेकर केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री को जिले वासियों की ओर से आभार प्रकट किया।

पीएम जनमन कार्यक्रम की शुरुआत जिले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा द्वारा अपने संबोधन से किया गया। कार्यक्रम के पश्चात जिले में माननीय अतिथियों के द्वारा गुमला जिला अंतर्गत 25 लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत 164.73 लाख ( एक करोड़ चौंसठ लाख तिहत्तर हजार रूपए) के राशि का परिसंपत्ति वितरण किया गया।

Loading

गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड के पीएम जनमन के लाभार्थियों से माननीय प्रधानमंत्री ने की ऑनलाइन बातचीत।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports