बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
मयूरी ट्रस्ट गुमला के द्वारा संचालित चैताली कॉलेज गुमला में नए सत्र में इंटर बीए बीएड के नामांकन के लिए आज नवबर्ष एक जनवरी 2024 के शुभ अवसर पर गुमला जिले के आंजन धाम, टोटो, नवाडीह,सोसो,फसिया, रामनगर पोढाटोली, आदि गांवों में जागरूकता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम में लोगों से b.ed इंटर बीए एमए के लिए नामांकन की अपील लोगों से की गई और पंपलेट का वितरण भी किया गया। कॉलेज के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता ने लोगों से नए सत्र में इंटर,बीए एवं बीएड के लिए नामांकन करने की अपील की।
उन्होंने कहा है कि न्यूनतम शुल्क पर b.ed में नामांकन की सुविधा और पढ़ाई मिल रही है लोग इसका लाभ उठाएं ।अभी सीमित सीट के लिए बुकिंग चल रहा है। न्यूनतम शुल्क पर चैताली कॉलेज में b.ed के लिए एडमिशन शुरू कर दिया गया है। नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरी जा रही है।