बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला:- जिले में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अब तक 142 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।प्राप्त डाटा के अनुसार उक्त शिविर में अब तक 2,22,248 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 55096 आवेदनों का निस्पादन किया जा चुका है। प्रखंडवार डाटा की बात करें तो बिशुनपुर में लगे 8 शिविरों में प्राप्त 10,090 आवेदनों के विरुद्ध 2681 आवेदनों का निस्पादन किया गया है।इसी प्रकार अलबर्ट एक्का जारी में लगे 4 शिवरो में 5594 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कुल 2019 आवेदनों का निस्पादन हुआ है।गुमला सदर में 20 शिवरों में 28050 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 3619 आवेदनों का निस्पादन हुआ।
सिसई में 14 शिविर आयोजित हुए 21168 प्राप्त आवेदनों में से 1291 आवेदनों का निस्पादन हुआ। भरनो में कुल 9 शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 13704 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 3278 आवेदनों का निस्पादन किया गया है।रायडीह में 10 शिविर आयोजित हुए 15994 आवेदन प्राप्त हुए एवं 2665 आवेदनों का निस्पादन हुआ। घाघरा में 14 शिविर का आयोजन हुआ कुल 23054 आवेदन प्राप्त हुए एवं 8006 आवेदनों का निस्पादन हुआ। डुमरी में 7 शिविर का आयोजन हुआ जिसमें से 13,795 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 2946। पालकोट में 11 शीवरों का आयोजन किया गया जिसमें से 24,346 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 6345 आवेदनों का निस्पादन हुआ है। कामडारा में कुल 8 शिविरों का आयोजन हुआ जिसमें 18208 आवेदन प्राप्त हुए 3583 आवेदनों का निस्पादन हुआ।बसिया में कुल 11 शिविरों का आयोजन हुआ जिसमें कुल 25425 आवेदन प्राप्त हुए एवं 7271 आवेदनों का निस्पादन हुआ। वहीं चैनपुर मैं कुल 8 शिविरों का आयोजन हुआ 18690 आवेदन प्राप्त हुए एवं 9346 आवेदनों का निस्पादन हुआ है।
प्रतिदिन जिले के विभिन्न पंचायतों में लगाएं जाने वाले शिविरों में झारखंड सरकार के विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त किए जा रहें है। साथ ही सैंकड़ों आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जा रहा है।
आज बसिया प्रखंड के आरया पंचायत ,गुमला के सिलाफरी पंचायत, भरनो के डूडिया पंचायत, रायडीह के सुर्सांग पंचायत एवं नगर परिषद गुमला के वार्ड संख्या 19 में शिवर का आयोजन किया गया। जहां सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे एवं शिविर का लाभ उठाया।
कल दिनांक 21 दिसंबर को घाघरा प्रखंड के बेलगढ़ा पंचायत, सिसई प्रखंड के ओलमुंडा पंचायत, गुमला के खोरा पंचायत, एवं पालकोट के तपकारा पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।