Views: 207
0 0
उपायुक्त ने आपूर्ति कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने आपूर्ति कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम लाभुकों के बीच धोती-साड़ी-लुंगी वितरण की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने पाया कि पाटन व नावा बाजार में शतप्रतिशत धोती-साड़ी-लुंगी का वितरण नहीं किया गया है।इस पर उपायुक्त ने…

उपायुक्त ने आपूर्ति कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की
Read Time:2 Minute, 19 Second
उपायुक्त ने आपूर्ति कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम लाभुकों के बीच धोती-साड़ी-लुंगी वितरण की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने पाया कि पाटन व नावा बाजार में शतप्रतिशत धोती-साड़ी-लुंगी का वितरण नहीं किया गया है।इस पर उपायुक्त ने नाराजगी प्रकट करते हुए आपकी योजना-आपकी सरकारी-आपके द्वार के शिविर में वितरण करने के निर्देश दिए।इसी तरह समय से राशन का डीएसडी नहीं करने को लेकर डीसी ने डीएसओ को छतरपुर के सहायक गोदाम प्रबंधक पर कार्रवाई करने की बात कही साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जनसेवक जो एमओ के चार्ज में है उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

पूरे सप्लाई चेन को दृष्टि करने के निर्देश

उपायुक्त ने आपूर्ति कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रिति किस्कु व सभी एमओ को जिले में पूरे सप्लाई चेन को दुरूस्त करने की दिशा में कार्य करने की बात कही।उन्होंने कहा कि पीवीटीजी परिवार समय से राशन मिले,यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।इसके साथ ही जिले में शत- प्रतिशत आधार सीडिंग करवाने पर भी बल दिया।इसमें पांकी व मनातू को विशेष ध्यान देने की बात कही।मौके पर उपरोक्त के अलावे सभी एजीएम व एमओ सहित एफसीआई के अकाउंटेंट पंकज तिवारी व आपुर्ति विभाग के अंजय पांडेय उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports