प्रियंका कुमारी को मिला सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ

प्रियंका कुमारी को मिला सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ
Views: 234
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second
प्रियंका कुमारी को मिला सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ

पलामू:- पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के पतरा खुर्द पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में समूडीह गांव के राजकीय उत्कृत कन्या उच्च विद्यालय, हुसैनाबाद की छात्रा प्रियंका कुमारी को आज सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिला। प्रियंका 10वीं कक्षा की छात्रा है। प्रियंका के अभिभावक किसान हैं, इनके जीविकोपार्जन का सहारा खेती-किसानी है। पिता के किसान होने के कारण तथा समुचित संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण इन्हें पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी । प्रचार-प्रसार के माध्यम से इन्हें आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविर के संबंध में जानकारी मिली। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उसने जल्द ही इसके लिए आवेदन दिया तथा उसे योजना के तहत 5000 रूपये राशि का चेक सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया। लाभ पाकर प्रियंका ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। प्रियंका का सपना बड़े होकर एक सम्मानित पद को सुशोभित कर समाज सेवा का है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment