Views: 223
0 0
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन

बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता ।गढ़वा:- जिला अंतर्गत बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला पंचायत में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद् सदस्य शंभू चंद्रवंशी, प्रमुख दीपा कुशवाहा, उपप्रमुख कविता देवी, मुखिया शोशिला देवी, बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा, सीओ वासुदेव राय, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सामूहिक…

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन
Read Time:6 Minute, 5 Second
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन

बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता ।
गढ़वा
:- जिला अंतर्गत बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला पंचायत में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद् सदस्य शंभू चंद्रवंशी, प्रमुख दीपा कुशवाहा, उपप्रमुख कविता देवी, मुखिया शोशिला देवी, बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा, सीओ वासुदेव राय, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में पिपरी कला पंचायत के नये महिला समूह के लाभुकों के बीच सीसीएल सेकेंड लिंकेज के तहत् जेएसएलपीएस के द्वारा चेक भेंट किया गया।

वहीं कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, कृषि विभाग, बिजली विभाग, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, किशोरी समृद्धि योजना जैसे अन्य स्टॉल लगाए गए थे।
वहीं जीप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कार्यक्रम का सफल आयोजन हो रहा है। जिसमें कई समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसका निष्पादन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन, सरकार एवं जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है। साथ ही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए योग्य लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित भी करना है। उन्होंने कहा कि इस बार कई नयी योजनाएं आई है। जिसमे अबुवा आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया जाएगा। वहीं युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार की ओर से गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लाया गया है। जिसके तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक तौर पर सहयोग किया जाएगा। जिससे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में छात्रों को पैसा की कमी कभी बाधा नही बनेगा।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन

वहीं उपस्थित प्रमुख दीपा कुशवाहा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें बहुत सारे कार्यों का निष्पादन किया गया था। इसलिए आप इस वर्ष भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने बताया की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकार द्वारा विभिन्न महत्वाकांक्षी योजना का स्टॉल लगाया गया है जहां ग्रामीणों द्वारा आवेदन किया जा रहा है जिसका लाभ उन्हें तत्काल दी जाएगी।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन

वहीं उपस्थित बिशुनपुरा अंचलाधिकारी वासुदेव राय ने उपस्थित ग्रामीणों को सूचित करते हुए कहा की आपके पास जमीन से संबंधित अगर कोइ भी समस्या है तो आप राजस्व विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर इसकी जानकारी उपस्थित अधिकारी को जरुर दें, जिससे आपकी समस्या का समाधान हो पाए।
वहीं उपस्थित पिपरी कला पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख बिशुनपुरा कविता देवी देवी ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आए लोगों को स्वागत करते हुए सरकार के कई योजनाओं का उल्लेख किया और लोगों से अपील किया की आप सब योजना का लाभ जरूर लें।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन

वहीं कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर दिखाई दी जिसका आवेदन प्राप्त कर आवास कोर्डिनेटर निरंजन कुमार मिश्रा द्वारा लाभुकों को तुरंत पावती पत्र दिया जा रहा था।
वहीं कार्यक्रम में बिशुनपुरा अपने दल बल के साथ मौजूद थी।

मौके पर जिला परिषद् सद्स्य शंभू चंद्रवंशी, प्रमुख दीपा कुशवाहा, उपप्रमुख कविता देवी, बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा, सीओ वासुदेव राय, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, पिपरी कला मुखिया शुशील देवी, जेएमएम नेता श्यामसुंदर चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, बीएओ राकेश बैठा, पँचायत सेवक जगदीश राम, रामप्रवेश सिंह, नाजिर मुकुल कुमार, राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, सीआई जयप्रकाश गुप्ता, बीपीओ डिंपल गुप्ता, मुकेश कुमार, एजाज आलम, पंकज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पिपरी कला पंचायत में हुआ आयोजन, किया गया कई समस्याओं का निस्पादन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports