आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के नौवें दिन भी लोगों का उत्साह जारी रहा।आज 13 प्रखंडों के 13 पंचायतों व मेदनीनगर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 14 व 15 में शिविर लगाकर आमजनों को योजनाओं से जोड़ा गया।
शिविर में ग्रामीणों ने आवेदन दिये,कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट निवारण।
अबतक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं के कुल 84768 आवेदन प्राप्त किये गये हैं जिनमें 3909 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निवारण किया गया है।वहीं 66 आवेदिन निरस्त करते हुए शेष को प्रक्रियाधीन किया गया है।आयोजित शिविरों में अबतक अबुआ आवास के 50890 आवेदन,सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के 1562,सर्वजन पेंशन के 1899,मुख्यमंत्री पशुधन के 2250,बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना के 672,गुरूजी क्रेडिट योजना के 5095,केसीसी 299,भूमि म्यूटेशन के 123 सहित कई अन्य योजनाओं के आवेदन ग्रामीणों द्वारा विभागीय स्टॉलों पर समर्पित किये गये।वहीं 338 लोगों के आधार निबंधन व 248 लोगों का आधार में सुधार ऑन द स्पॉट किया गया है।
जरूरतमंदों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण
इन शिविरों के दौरान अबतक 6055 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है साथ ही 1449 लाभूकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया है।वहीं शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच सहित मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।