Views: 179
0 0
उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.

गुमला:- शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नियमित शिविर भ्रमण के क्रम में उन्होंने जारी प्रखंड स्थित जरडा पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण, स्टॉल निरीक्षण एवं शिविर में आए लोगों से मुलाकात कर…

उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.
Read Time:5 Minute, 17 Second
उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.

  • जिले के 9 पंचायतों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
  • 4 दिसंबर को गुमला के 9 पंचायतों में लगाएं जाएंगे शिविर

गुमला:- शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नियमित शिविर भ्रमण के क्रम में उन्होंने जारी प्रखंड स्थित जरडा पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण, स्टॉल निरीक्षण एवं शिविर में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.

जारी के जरडा पंचायत में लगे शिविर में 50 से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से राशन ,पेंशन , सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र, पौधा वितरण, कंबल वितरण, साइकिल क्रय करने हेतु चेक आदि का वितरण किया गया।

जिले के 9 पंचायतों में लगाए गाएं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर

आज गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों अंतर्गत घाघरा प्रखंड के सारांगा पंचायत, सिसई के मुर्गू पंचायत, बसिया के लुंगटू पंचायत, गुमला के आंजन पंचायत, भरनो के करंज पंचायत, रायडीह के कूड़ोछतरपुर पंचायत, जारी के जरडा पंचायत, डुमरी के अकासी एवं पालकोट के बिलिंगबीरा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। जहां आस पास के क्षेत्र से आए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल में जाकर जानकारी प्राप्त की, आवेदन भरा ,एवं कई आवेदकों को ऑन द स्पॉट योजना से अच्छादित भी किया गया।

4 दिसंबर को जिले के 8 स्थानों में लगेंगे शिविर

उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 दिसंबर को घाघरा प्रखंड के चुन्दरी पंचायत, सिसई प्रखंड के रेड़वा पंचायत,बसिया प्रखंड के कुम्हारी पंचायत, कामडारा प्रखंड के कुलकुरु पंचायत,चैनपुर के बरवेनगर पंचायत, घाघरा पंचायत,गुमला के खरका पंचायत, पालकोट के डहुपानी पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 09 में शिविर का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स लगाए जाएंगे । जिला प्रशासन की अपील है कि उक्त शिवर में अधिक से अधिक लोग जाएं एवं योजना का लाभ लें ।

शिविर में आए लाभुकों ने योजना का लाभ लिया एवं सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया

उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.

आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों में सैंकड़ों की संख्या में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया ।bis दौरान शिविर में आए कई लाभुकों ने अपनी कहानी साझा की।

इस दौरान भरनो की रहने वाली महिला ने बताया कि वे पहले हड़िया दारू बेच कर अपना जीवन यापन करती थी, अब वह जेएसपीएलएस के साथ जुड़ी एवं उन्हें झारखंड सरकार की योजना फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ लेकर प्रत्येक महीने 10 हजार रुपए कमा रही हैं।एवं अब वह हड़िया दारू बेचना छोड़ कर एक सम्मान जनक जीवन जी रहीं है।

रायडीह प्रखंड के कूदोचतुर पंचायत में लगे शिविर में आए मोहन कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष लगे सरकार आपके द्वार शिविर में पेंशन के लिए अपना आवेदन समर्पित किया था, तत्काल आवेदन की स्वीकृति के पश्चात पिछले 1 वर्षों से उन्हें पेंशन मिल रहा है।जिसके लिए उन्होंने सरकार को सहृदय धन्यवाद किया।

भरनो में सरकार आपके द्वार शिविर में आई जानकी उरांव, हड़िया दारू बेच कर अपना जीवन यापन करती थी अब वह जेएसएलपीएस सखी मंडल से जुड़ कर प्रत्येक माह 10,000 रुपए की आमदनी कमाती हैं और अब वह हड़िया दारू बेचने का काम छोड़ कर स्वरोजगार की दिशा में खुद को सक्षम बना रहीं है।

Loading

उपायुक्त ने जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports