गुमला रेंजर के कार्य प्रणाली को लेकर पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम आंजन धाम से शुरू।

गुमला रेंजर के कार्य प्रणाली को लेकर पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम आंजन धाम से शुरू।
Views: 239
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
गुमला रेंजर के कार्य प्रणाली को लेकर पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम आंजन धाम से शुरू।

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
जंगल बचाओ अभियान समिति गुमला रेंज एरिया के बैनर तले समिति के प्रभारी रोपना उरांव के नेतृत्व में माले के प्रमंडल प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने विभाग द्वारा संचालित गुमला रेंज एरिया में वृक्षारोपण, चेकडैम व अन्य विकास के योजनाओं में प्राक्कलन को छुपा कर किए जा रहे घपले के विरुद्ध पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम की शुरुआत आंजन धाम में हुए तोरणद्वार का मुआयना कर की है । तोरणद्वार को देखने गई टीम तोरणद्वार का देखरेख कर बनाने वाले वन विभाग के गार्ड से जब कार्य संबंधी जानकारी के लिए संपर्क किया गया तो गार्ड द्वारा प्राक्कलन के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। ग्रामीणों की मानें तो आजन गांव के नदी से बालू का उठाव कर और जंगल के पत्थर से जैसे तैसे तोरणद्वार खड़ा कर दिया गया है। गुमला रेंजर वन विभाग की योजनाओं को अपनी पॉकेट का योजना के माफिक संचालित कर रहे हैं। निर्माण हो रही तोरणद्वार के पास कोई बोर्ड भी नहीं लगाई गई है। पूरे मामले पर पार्टी नेता विजय सिंह ने कहा कि गुमला रेंज एरिया में वन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच के लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाकपा (माले) रेड स्टार के जिला सचिव प्रकाश उरांव ने आंजन क्षेत्र के लोगों से 14 दिसंबर 2023 को वन विभाग गुमला के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।
इस मौके पर बेचन ठाकुर, संतोष साय, महेश्वर उरांव, जलेश्वर सिंह, मनोज नायक, सुमन नायक, बहुरन नायक, नटवा महतो, जीतवाहन बड़ाईक, भूखन नायक, चुन्नीलाल उरांव, राजेश बड़ाईक के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

गुमला रेंजर के कार्य प्रणाली को लेकर पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम आंजन धाम से शुरू।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment