Views: 274
0 0
संविधान व लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा : विजय सिंह ।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

संविधान व लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा : विजय सिंह ।

झारखंड नवनिर्माण दल गुमला इकाई की संविधान दिवस पर जनरल बैठक दल की महिला नेत्री पुष्पा उरांव की अध्यक्षता में गुमला स्थित कचहरी हड़ताली वृक्ष के पास संपन्न हुई। बैठक शुरू करने के पूर्व संविधान सभा के अध्यक्ष रहे स्व० डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान लिखने वाली…

संविधान व लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा : विजय सिंह ।
Read Time:3 Minute, 47 Second
संविधान व लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा : विजय सिंह ।

झारखंड नवनिर्माण दल गुमला इकाई की संविधान दिवस पर जनरल बैठक दल की महिला नेत्री पुष्पा उरांव की अध्यक्षता में गुमला स्थित कचहरी हड़ताली वृक्ष के पास संपन्न हुई। बैठक शुरू करने के पूर्व संविधान सभा के अध्यक्ष रहे स्व० डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान लिखने वाली सभा के सभी 299 सदस्यों को बड़ी ही गर्व के साथ याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा। वर्तमान की मोदी सरकार की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान व लोकतंत्र पर ही वर्तमान सरकार हमले करने पर तुली है जिसका ताजातरीन उदाहरण चुनाव आयुक्त नियुक्ति में चीफ जस्टिस को हटाने सहित इसके कई प्रमाण है। श्री सिंह ने 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली संविधान व लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा है कि देश में जन विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार की लूट झूठ का शासन के कारण भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोग जूझने को मजबूर हैं, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। श्री सिंह ने 2024 में लूट व झूठ की नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत झोंकने की अपील दल के कार्यकर्ताओं से की है। इस मौके पर झारखंड नवनिर्माण दल के कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। बैठक में गुमला जिला में संविधान व लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान को गुमला जिला के सभी 12 प्रखंड में ले जाने, परमवीर अल्बर्ट एक्का के जयंती 27 दिसंबर 2023 को गुमला को रेल लाइन से जोड़ने इत्यादि लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय गुमला में महाधरना का कार्यक्रम आयोजित करने, झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र के दौरान स्थानीय व नियोजन नीति रोजगार व भ्रष्टाचार पर रोक, महिला मंडल की लंबित मांगे तथा विभिन्न ननबैंकिंग कंपनियों में लोगों का खून पसीने की जमा पैसा भुगतान जैसे मांगों को लेकर विधानसभा मार्च करने सहित सांगठनिक मजबूती के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में प्रकाश उरांव, आदित्य सिंह, राधेश्याम सिंह, बंधन लोहरा, धर्मपाल उरांव, सोमरा खड़िया, अशोक उरांव, गोपेश्वर गोप, सरवन उरांव, पूरन सिंह, परमेश्वर भगत, शंकर उरांव, पुष्पा उरांव, रायमुनी देवी व मालती देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

संविधान व लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा : विजय सिंह ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports