Views: 270
0 0
सुधीर सिंह बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूरण राम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

सुधीर सिंह बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूरण राम

सिमरिया:- प्रखंड मुख्यालय के बन्हे पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। मुखिया संघ का यह पुनर्गठन शनिवार को सिमरिया किसान भवन में आयोजित मुखिया संघ की बैठक में किया गया है। जबकि बैठक की अध्यक्षता पूरण राम ने किया। बैठक में पूर्व कमेटी को भंग करते हुए…

सुधीर सिंह बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूरण राम
Read Time:2 Minute, 27 Second
सुधीर सिंह बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूरण राम

सिमरिया:- प्रखंड मुख्यालय के बन्हे पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। मुखिया संघ का यह पुनर्गठन शनिवार को सिमरिया किसान भवन में आयोजित मुखिया संघ की बैठक में किया गया है। जबकि बैठक की अध्यक्षता पूरण राम ने किया। बैठक में पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का पुनर गठन किया गय है। जिसमें हुरनाली पंचायत के मुखिया पुरण राम को उपाध्यक्ष, एदला पंचायत की मुखिया शकुंतला देवी को सचिव, पीरी पंचायत के मुखिया उमेश राम को उप सचिव, पगार पंचायत के मुखिया नितीश कुमार सिंह उर्फ सिक्कू को कोषाध्यक्ष और जिरुआखुर्द के मुखिया मनोरंजन सिंह को संरक्षक बनाया गया है। बैठक में सभी नव चयनित पदाधिकारी को माला पहनकर स्वागत किया गया तथा कमेटी के सशक्त संचालन की कामना की गई। नव चयनित मुखिया संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा मुझे अध्यक्ष का पदभार सौपा गया है। इसके लिए सभी को आभार प्रकट करता हूँ साथ हीं सभी मुखियाओं द्वारा जो मुझे अध्यक्ष पद का कार्य दायित्व मुझे सौपा है मैं उसे बखूबी निर्वाहन करने का अथक प्रयासरत हूँ। सभी को मान सम्मान देते हुए हर सम्भव हर समय मौजूद रहूँगा। मौजूद मुखियाओं ने संघ के चयनित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। मौके पर इचाक मुखिया कविता कुमारी, सेरन दाग मुखिया इफ्तेशाम प्रवीण, बगरा मुखिया चंदा देवी, कसारी मुखिया सुनीता देवी , चौपे मुखिया प्रिया देवी, जांगी मुखिया वीणा देवी के अलावे मुखिया पति सुरेश प्रसाद, इंद्रदेव पासवान के अलावे अन्य लोग शामिल थे।

Loading

सुधीर सिंह बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूरण राम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports