- पढ़ाई तो जरूरी पर खेल में भी करियर है खेल से नाम और शोहरत कमा सकते हैं थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी
प्रेम कुमार साहू घाघरा की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख सविता देवी, थाना प्रभारी अमित चौधरी, अनिरुद्ध चौबे सहित अन्य लोगों ने की। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित चौधरी ने कहा कि ये अच्छी बात है कि आप सब किसी न किसी खेल से जुड़कर शारीरिक एक्टिविटी में लगे है। आज कल बच्चे मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से शारीरिक परिश्रम नही कर पाते जिससे कई प्रकार के रोगों से ग्रसित हो रहे है। उन्होंने कहा कि खेल में भी बेहतर कर कैरियर बनाया जा सकता है और बेहतर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
हारे हुए खिलाड़ी को कमियों में सुधार लाने की नसीहत श्री चौधरी ने दी। उक्त तीन दिनी खेल में राज्य के 18 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे है।
वहीं नेटबॉल का उद्घाटन मैच रांची और साहेबगंज के बीच खेला गया। जिसमें साहेबगंज की टीम 3 – 2 से विजयी रही। रेफरी की भूमिका गुंजन का झा एवं अरुण बेरा ने निभाई। मौके पर झारखंड नेटबॉल संघ के सचिव भूपेंद्र नाथ राम, संजीव पाल, जोहरा बेगम, झारखंड शिक्षा खेल प्रकोष्ठ सदस्य समीर चौधरी, उपप्रमुख शिबा देवी, पूर्व उपप्रमुख कृष्ना लोहरा, एस आई अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया गीता देवी अमित ठाकुर आशीष कुमार सोनी सहित अन्य लोग शामिल थे।