गुमला:-सिसई रोड स्थित छठ तलाब से चलने वाले ओटो चालकों की समस्या से अवगत हुए मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान एवं गुमला नगर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद आलम एवं टीम।समस्या- सिसई रोड छठ तलाब के पास स्थाई रूप से ओटो स्टेशन जिला परिषद के द्वारा दिया गया है। लेकिन वहां पर कुछ ओटो चालकों द्वारा ओटो नहीं लगा रहे हैं और बड़ाईक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा कर सवारी उठा रहे हैं। जिसे ओटो चालक काफी परेशान है।पुरे मामले की जानकारी मजदूर संघ सीएफ टी यू आई के पदाधिकारियों को चालकों ने बताया। जिसके बाद मौके पर प्रदेश सचिव जुम्मन खान पहुंचे और सभी ओटो चालकों को एक जुट हो एक जगह पर ओटो लगाने और सवारी उठा कर चलने की बात कहा है। और जो चालक स्टेंड पर ओटो नहीं लगाएंगे और फरकट चलेंगे तो उनके खिलाफ अब कानुनी करवाई कराने की बात कहा है।। मौके पर मजदूर संघ सीएफ टी यू आई गुमला जिला टीम के मेराज गुड्डू,मो शकील, राकेश मिंज,के अलावा कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।जिला प्रशासन वा परिवहन विभाग गुमला के द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार ही काम करें ओटो चालक।