Views: 425
0 0
उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

लातेहारः- आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त हिमांशु मोहन द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके…

उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
Read Time:2 Minute, 59 Second
उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

लातेहारः- आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त हिमांशु मोहन द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 10 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों तथा नगर पंचायत लातेहार के वार्डों में दिनांक 24 नवंबर से 23 दिसंबर 2023 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिले के सभी पंचायतों एवं नगर पंचायत के वार्डों में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन कर विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन प्राप्त करने हेतु तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाया जाएगा।आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार”  कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्युटेशन, मापी, लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकार्ड्स में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले के लिए सम्बन्धित वन अधिकार समिति द्वारा आवेदन, सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन, 15वें वित्त आयोग, जनजातीय कल्याण, मनरेगा व अतिरिक्त योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों से आवेदन जैसे सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड संबंधित आवेदन प्राप्त कर योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
आम नागरिक इन शिविरों में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन का ऑन दी स्पॉट निस्तारण किया जाएगा।

Loading

उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports